फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शूटिंग के दौरान अनुष्का को लेकर साइकिल से गिर गए थे वरुण धवन, खुद किया खुलासा

Thu, 13 Sep 2018 01:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Sep 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan fall down with Anushka Sharma in Sui Dhaaga Made in INDIA from Bicycle
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा– मेड इन इंडिया' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। अनुष्का और वरुण अपनी इस फिल्म का प्रमोशन गांव और शहर दोनों जगह कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान यह दोनों संबंधित शहर के शिल्प और कौशल विकास से जुड़ी चीजों के बारे में भी वहां के लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। 
Varun Dhawan fall down with Anushka Sharma in Sui Dhaaga Made in INDIA from Bicycle
हाल ही में अनुष्का शर्मा और वरुण धवन वडोदरा की टेलर टीम के साथ 'सुई धागा– मेड इन इंडिया' का प्रमोशन करने पहुंचे। इस दौरान इन दोनों स्टार ने मीडिया से इस फिल्म के बारे में ढेर सारी बातें कीं। साथ ही, फिल्म के मजेदार किस्सों को मीडिया और अपने फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया की किस तरह से इन दिनों ने ममता और मौजी के किरदार में जान डाल दी।
Varun Dhawan fall down with Anushka Sharma in Sui Dhaaga Made in INDIA from Bicycle
गर्मी के मौसम में चंदेरी में शूटिंग के दौरान दोनों ने घंटों कड़ी धूप में शूटिंग की। एक सीन में दोनों को साइकिल चलाते हुए शहर जाना था। इसके लिए दोनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दौरान अनुष्का ने साइकिल सवारी को लेकर अपना अनुभव भी शेयर किया। जिससे जानकर उनके फैंस भी हैरान हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan fall down with Anushka Sharma in Sui Dhaaga Made in INDIA from Bicycle
अनुष्का शर्मा ने बताया- 'हम उत्तर भारत में तब शूटिंग कर रहे थे जब गर्मी अपने चरम पर थी। मुझे पैर क्रॉस कर के साइकिल पर बैठना होता था, जिसका मुझे कोई अनुभव नहीं था। मेरा शरीर पूरा एक तरफ मुड़ जाता था क्योंकि मुझे एक विशेष तरीके से बैठना पड़ता था। बताया जाता है कि शूटिंग के दौरान वरुण धवन और अनुष्का शर्मा सच में एक बार साइकिल से गिर पड़े थे। 
विज्ञापन
Varun Dhawan fall down with Anushka Sharma in Sui Dhaaga Made in INDIA from Bicycle
आपको बता दें कि 'सुई धागा- मेड इन इंडिया' में वरुण 'मौजी' नाम के टेलर का किरदार कर रहे हैं, जबकि अनुष्का यानी 'ममता' वरुण की पत्नी का रोल कर रही हैं। साथ ही वह वरुण के कपड़ों पर कढ़ाई करने का काम करती है। चूंकि फिल्म के सारे किरदारों को गांवों से जुड़ा दिखाना था इसलिए फिल्म में हर किरदार को देहाती लुक में रखा गया है। 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे हैं, जबकि मनीष शर्मा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म के बैनर तले बनाई जा रही है। इस फिल्म के 28 सितंबर को रिलीज होने की संभावना है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed