गणेश चतुर्थी के मौके पर सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म '2.0' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में दिखाया गया है कि किस तरह हजारों मोबाइल एक शक्ति की ओर खींचे चले जाते हैं जिसके बाद रोबोट चिट्टी आता है। चिट्टी सुपरविलेन बने अक्षय कुमार से अकेले ही लड़ता है। टीजर में अक्षय कुमार का लुक काफी डरावना है। जो दर्शकों को रोमांचित कर सकता है लेकिन फिलहाल ट्विटर पर अक्षय के फैंस भड़क गए हैं। दरअसल फैंस का कहना है कि टीजर में अक्षय कुमार को बहुत कम जगह मिली है और उनका रोल भी दमदार नहीं दिख रहा है।
'2.0' के टीजर पर भड़के अक्षय कुमार के फैंस, बोले- 'मेरे हीरो को काला सफेद कौआ बना दिया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#2Point0Teaser
— Vishesh Shetty (@the_spectic_eye) September 13, 2018
After watching 2.0 teaser
Rajnikanth = ROBOT
AKSHAY KUMAR = "MOBILE CHOR"
वहीं एक दूसरे यूजर ने डायरेक्टर शंकर को टैग करके लिखा कि 'सर, व्यक्तिगत रूप से मुझे टीजर पसंद नहीं आया है। जो टीजर इससे पहले लीक हुआ था ये कुछ वैसा ही है। ये सब पहले ही देखा जा चुका है। लाइका प्रोडक्शंस ने आखिर क्यों कुछ नया नहीं किया। आलसी लोग, टीजर में अक्षय कुमार का एक भी डायलॉग नहीं है।'
Sir personally i Don’t like the teaser as it was a leaked teaser,almost everyone already saw it,Not worth waiting @LycaProductions why don’t you make new teaser ? Lazy people ,also didn’t saw a akshay kumar’s dialogue .Don’t cry for hindi collections.
Ek to mere Akshay Kumar ko kala safed kauwa sa bana diya.. oopar se ye kya ROFL trailer hai ??!! 😑 https://t.co/12SZw7rssZ
— Mirchi Charu (@Mirchi_Charu) September 13, 2018
Now a days teaser is playing a vital role for promotion. This teaser not much expected level and I thought some powerful dialogues will be there in teaser from rajini and akshay kumar but I know movie will be good. That's the power of Shankar. #2Point0Teaser
— 🅁🄰🄹 🄺🅄🄼🄰🅁 (@RajKumar988929) September 13, 2018
बता दें कि यह फिल्म रजनीकांत की 'रोबोट' का सीक्वल है। फिल्म में अक्षय कुमार विलेन का रोल कर रहे हैं। फिल्म के लिए अक्षय पहली पसंद नहीं थे। इसके लिए आमिर खान को ऑफर किया गया था लेकिन उनके मना करने के बाद ये रोल अक्षय को मिल गया। फिल्म का बजट 545 करोड़ बताया जा रहा है। जो बाहुबली से 200 करोड़ ज्यादा है।