{"_id":"5c7e5bbbbdec22145d3820a4","slug":"tiger-shorff-reaction-on-relationship-with-disha-patani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिशा पाटनी संग रिलेशनशिप पर खुलकर बोले टाइगर श्रॉफ, बताया क्यों जाते हैं उनके साथ डिनर पर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिशा पाटनी संग रिलेशनशिप पर खुलकर बोले टाइगर श्रॉफ, बताया क्यों जाते हैं उनके साथ डिनर पर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Tue, 05 Mar 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
tiger shroff and disha patani
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब से अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी को फिल्म बागी 2 में देखा गया है तब से इनके अफेयर की चर्चा जोरो पर हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक इस रिलेशनशिप पर खुलकर नहीं बोला है। वहीं, दोनों को कई बार डिनर और लंच डेट पर भी कई बार देखा गया है। हाल ही में एक टीवी शो में टाइगर से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने इस पर खुलकर बात की...
2 of 5
disha patani
टाइगर अपनी आगामी दो फिल्मों को लेकर खास चर्चा में हैं। ऐसे में वह एक टीवी शो में पहुंचे जहां उनके साथ अनन्या पांडे और तारा सुतारिया भी थीं। अनन्या अभिनेता चंकी पांडे की बेटी हैं और बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस शो में जब टाइगर से दिशा को डेट करने को लेकर सवाल किए गये तो उन्होंने भी खुलकर अपनी बात रखी।
3 of 5
Tiger Shroff and Disha Patani
टाइगर ने कहा 'हम दोनों बस एक अच्छे दोस्त हैं और इसलिए वह बाहर साथ घूमने निकलते हैं और लोग हमारे साथ होने का इन्जॉय कर रहे हैं।' बता दें कि टाइगर के 29वें बर्थडे पर उन्हें दिशा के साथ देखा गया था। इस दौरान वह एक डिनर डेट पर भी गये थे। लेकिन डेक्कन क्रोनिकल को दिए एक इंटरव्यू में टाइगर ने दिशा संग रिलेशनशिप पर हामी भरी थी। इस दौरान टाइगर ने कहा था कि 'हम अक्सर साथ नजर आते हैं कभी कॉफी शॉप पर तो कभी डिनर पर, वह मेंरी प्यारी दोस्त है और हम बाहर साथ ही जाते हैं, लोगों को जो अंदाजा लगाना है लगाने दो, बता दूं कि लोगों की कुछ बातें ठीक भी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Tiger Shroff and Disha Patani
जबकि टाइगर चाहते हैं कि उनके सभी फैन्स उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसे ही अंदाजा लगाते रहे , लेकिन वह यह भी चाहते हैं लोग उन्हें उनके काम के लिए भी जाने। टाइगर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी आगामी तीन फिल्मों पर काम कर रहे हैं। इसमें वह एक अपने गुरू ऋतिक रोशन संग भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Tiger Shroff and Disha Patani
इससे पहले टाइगर श्रॉफ ने वेलेंटाइन डे के दिन एक ऐसी फोटो शेयर की थी जिससे दिशा के साथ उनकी रिलेशनशिप का सबको पता चल गया। टाइगर और दिशा दोनों ने ही सोशल मीडिया पर एक-एक रिंग पहनी हुई फोटो पोस्ट की थी। दिशा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- लगता है कि मुझे भी अब प्यार हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।