{"_id":"5c657db6bdec2273ed39bd86","slug":"tiger-shroff-and-disha-patani-celebrate-valentine-day-like-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस खास अंदाज में टाइगर-दिशा ने विश किया वैलेंटाइन डे, ये तस्वीर देखते ही समझ जाएंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस खास अंदाज में टाइगर-दिशा ने विश किया वैलेंटाइन डे, ये तस्वीर देखते ही समझ जाएंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Thu, 14 Feb 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Tiger Shroff and Disha Patani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के 'लिटिल सुपरहीरो' टाइगर श्रॉफ और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी एक बार चर्चा में हैं। गौरतलब है कि दोनों अपनी इस रिलेशनशिप पर कभी खुलकर नहीं बोले हैं। खैर, दोनों ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक-एक तस्वीर शेयर की है। ये दोनों तस्वीर आपस में बहुत कुछ जवाब दे गई है।
2 of 5
bollywood
बता दें कि टाइगर ने प्रोमिस रिंग को किस करते हुए एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तो वहीं दिशा ने भी हूबहू ऐसी तस्वीर साझा की है। टाइगर ने पांच तो दिशा ने तीन घंटे पहले ये तस्वीर पोस्ट की है। लेकिन देखकर लगता है कि इस कपल ने इस खास तरीके से अपना वैलेंटाइन डे विश किया है। लेकिन..
बात यहीं खत्म नहीं होती, टाइगर ने फोटो को कैप्शन से सजाते हुए लिखा 'पता चला है मैं सही हूं', तो वहीं दिशा लिखती हैं 'किसी ने सवाल किया तो मैंने कहा हां।' दोनों के कैप्शन से साफ पता चल रहा है कि टाइगर और दिशा एक-दूजे को अपना रहे हैं। हालांकि यह कपल कभी अपने रिश्ते पर खुलकर नहीं बोला है लेकिन इन्हें कई बार लंच तो कभी डिनर डेट पर देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
disha patani and tiger shroff
इससे पहले ये जोड़ी फिल्म 'बागी 2' में देखने को मिली थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की थी। अब टाइगर फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी लीड रोल में होगीं। इसके अलावा टाइगर अपने पसंदीदा एक्टर ऋतिक रोशन संग भी फिल्म करने जा रहे हैं। दोनों ने इसे लेकर एक फोटो भी शेयर की थी।
विज्ञापन
5 of 5
disha patani and tiger shroff
वहीं, दिशा को सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भारत' में देखा जाएगा। फिल्म में कटरीना कैफ और सलमान मुख्य भूमिका में होंगे। यह फिल्म इस साल की पहली ईद के मौके पर रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।