{"_id":"60b744fca08fb33bce170e3d","slug":"tiger-shroff-and-disha-patani-pulled-over-by-mumbai-police-during-long-drive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: ड्राइव पर निकले टाइगर-दिशा को मुंबई पुलिस ने रोका, मामला किया दर्ज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लॉकडाउन: ड्राइव पर निकले टाइगर-दिशा को मुंबई पुलिस ने रोका, मामला किया दर्ज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 03 Jun 2021 04:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभर में कोरोनावायरस और ब्लैक फंगस जैसी गंभीर बीमारी पैर पसारे हुए हैं। ऐसे में कई राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है। हालांकि जिन राज्यों या शहरों में स्थिति में सुधार आया है वहां अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। असल बात है कि अनलॉक के बाद भी लोगों को घर से निकलने में डर लग रहा है। हालांकि सेलेब्स ने प्रतिबंधों के बीच सेफ्टी के साथ निकलना शुरू कर दिया है।
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के खिलाफ एक सार्वजनिक स्थल पर बिना किसी वैध कारण इधर-उधर घूमने के लिये महामारी के नियमों के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि मुंबई में दोपहर दो बजे के बाद बिना किसी कारण लोगों के इधर-उधर घूमने पर पाबंदी है, लेकिन श्रॉफ इसके बावजूद शाम तक बांद्रा बस स्टैंड के निकट घूमते पाए गए। अधिकारी ने कहा कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दिशा-टाइगर को किया गया मुंबई की सड़कों पर स्पॉट
नेशनल क्रश कही जाने वाली बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दिशा पाटनी दर्शकों के बीच बहुत मशहूर हैं। कभी अपनी फिल्मों के कारण तो कभी टाइगर श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप को लेकर दिशा सुर्खियों में छाईं रहती हैं। वहीं ऐसे माहौल में टाइगर और दिशा को देर रात मुंबई में स्पॉट किया गया है। बता दें कि दोनों ड्राइव पर निकले थे। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल, उस दौरान टाइगर और दिशा को पुलिस ने रोक लिया और आवश्यक पूछताछ की गई।
2 of 5
दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी बांद्रा में जिम सेशन के बाद ड्राइव पर निकले थे। बांद्रा के बैंडस्टैंड में ड्राइव के दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान दिशा पाटनी गाड़ी के फ्रंट सीट पर और टाइगर बैक सीट पर बैठे नजर आए। पुलिस ने उनका आधार कार्ड, लाइसेंस समेत अन्य दस्तावेजों की जांच पड़ताल की।
3 of 5
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों टाइगर और दिशा मालदीव में छुट्टियां मनाने के लिए भी गए थे। जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। दोनों को साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं। कभी डिनर डेट पर जाते हुए तो कभी टहलने के लिए साथ में निकल पड़ते हैं।
टाइगर और दिशा पाटनी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि उन्होंने अभी तक खुलकर इसे कबूल नहीं किया है। वहीं दिशा की टाइगर के परिवार के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग है। टाइगर के जन्मदिन के मौके पर टाइगर और दिशा ने साथ में डिनर का प्लान बनाया था। उस दौरान टाइगर की मां आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ भी उनके साथ थीं। टाइगर की मां और बहन दोनों के साथ दिशा की खूब बनती है।
विज्ञापन
5 of 5
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी
- फोटो : Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा हाल ही में राधे: यॉर मोस्ट वांटेड भाई में नजर आई थीं। अब दिशा जल्द ही केटीना और एक विलेन 2 में नजर आएंगी। वहीं टाइगर हीरोपंती 2, गणपत और बागी 4 में जल्द नजर आएंगे। आखिरी बार उन्हें फिल्म बागी 3 में देखा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।