{"_id":"5ad08c094f1c1b583e8b4f75","slug":"tiger-shroff-baaghi-2-box-office-collection-day-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"150 करोड़ की दहलीज पर पहुंची टाइगर की 'बागी 2', बॉक्स आफिस पर 14वें दिन मिला ऐसा मुकाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
150 करोड़ की दहलीज पर पहुंची टाइगर की 'बागी 2', बॉक्स आफिस पर 14वें दिन मिला ऐसा मुकाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Apr 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
Baaghi 2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' की दहाड़ बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। फिल्म महज 14 दिनों में ही 150 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 'बागी 2' की कमाई का यह आंकड़ा आने वाले दिनों में और भी बढ़ सकता है।
Tiger shroff
दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई धमाकेदार रही। शुक्रवार को इस फिल्म ने 5.70 करोड़, शनिवार को 7.30 करोड़, रविवार को 9.50 करोड़, सोमवार को 3.80 करोड़ , मंगलवार को 3.40 करोड़ , बुधवार को 3.10 करोड़ और गुरुवार को 2.80 करोड़ का बिजनेस किया। ऐसे में यह फिल्म कुल मिलाकर 148.45 करोड़ का बिजनेस करने में कामयाब रही।
#Baaghi2 is UNSTOPPABLE... Continues to dominate, despite multiple films [new + holdover titles] cutting into the market share... [Week 2] Fri 5.70 cr, Sat 7.30 cr, Sun 9.50 cr, Mon 3.80 cr, Tue 3.40 cr, Wed 3.10 cr, Thu 2.80 cr. Total: ₹ 148.45 cr. India biz. BLOCKBUSTER.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 13, 2018
Tiger Shroff
एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बना रखी है और हर दिन बेहतर कारोबार कर रही है। साल 2018 में 'पद्मावत' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के बाद 'बागी 2' 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली तीसरी फिल्म है। टाइगर श्रॉफ यंग जेनरेशन के एक्टर्स में बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
tiger shroff
- फोटो : amar ujala
आपको बता दें, 'बागी 2' फिल्म ने 7 दिनों में 7 रिकॉर्ड तोड़े हैं। यहां तक कि 'बागी 2' ने पहले दिन के कलेक्शन में ही 'पद्मावत' को भी पीछे छोड़ दिया। 'पद्मावत' ने पहले दिन 24 करोड़ का बिजनेस किया था जबकि 'बागी 2' ने 25.10 करोड़ कमाए। ऐसे में यह फिल्म साल की हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन गई है। 'बागी 2' में टाइगर के एक्शन और डांस की जमकर तारीफ की जा रही है। इसमें उनके साथ दिशा पाटनी लीड रोल में है।