फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बागी' बनने के लिए टाइगर श्रॉफ को लगा 5 हफ्तों का समय, इस लुक को अपनाने से पहले कर दिया था इंकार

Fri, 30 Mar 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Mar 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff hairstylist reveals shocking thing about ‪‪Baaghi 2 looks
Tiger Shroff
टाइगर श्रॉफ की फिल्म रिलीज होने में अब महज कुछ घंटों का ही समय बाकी है। फिल्म समीक्षकों की मानें तो 'बागी 2' रिलीज के एक हफ्ते के अंदर ही 14 करोड़ की कमाई कर लेगी। फैंस का एक्साइटमेंट देखते हुए 'बागी 2' की एडवांस बुकिंग 5 दिन पहले से ही शुरू हो गई थी। वहीं अब फिल्म रिलीज से एक दिन पहले टाइगर के लुक से जुड़ी अहम जानकारी हेयरस्टाइलिश ने दी है। 

 
Tiger Shroff hairstylist reveals shocking thing about ‪‪Baaghi 2 looks
Tiger Shroff
टाइगर का फिल्म में होने का मतलब है जबरदस्त एक्शन का होना। तीन साल के करियर में टाइगर का यह लुक अब तक का सबसे दमदार है जिसे पाने के लिए उन्होंने 5 हफ्ते की कड़ी मेहनत की है। टाइगर के लुक के बारे में उनके हेयरस्टाइलिश अमित यशवंत ने अहम जानकारी दी।
Tiger Shroff hairstylist reveals shocking thing about ‪‪Baaghi 2 looks
Tiger Shroff
अमित यशवंत ने कहा - 'टाइगर का यह लुक आने में करीब 5 हफ्ते का समय लगा। मैं बीते 4 सालों से टाइगर के साथ काम कर रहा हूं। टाइगर अपने बाल कटवाना नहीं चाहते थे क्योंकि उन्हें लंबे बाल पसंद है। साजिद और अहमद खान के कहने पर वह बाल कटवाने को राजी हुए।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Shroff hairstylist reveals shocking thing about ‪‪Baaghi 2 looks
Tiger Shroff
इसके साथ ही अमित ने कहा - 'टाइगर को अपने बालों से खास लगाव है। परफेक्ट लुक की वजह से मुझे उनके बाल धीरे धीरे काटने पड़ते थे जिसमें 5 हफ्ते का समय लगा। मुझे बेहद खुशी है उनके लुक को लोगों ने पसंद किया।' 
विज्ञापन
Tiger Shroff hairstylist reveals shocking thing about ‪‪Baaghi 2 looks
Tiger Shroff
इस फिल्म को टाइगर के करियर का टर्निंग प्वाइंट कहा जा रहा है। इस फिल्म को पूरे देश में 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। वहीं विदेश में 625 स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा जिसमें इटली और म्यांमार के साथ 45 देश शामिल हैं। 'बागी' फिल्म ने 75 करोड़ की कमाई की थी वहीं इस फिल्म का क्रेज देखते हुए इसका आंकड़ा 100 करोड़ पार होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed