फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: टाइगर श्रॉफ को फिल्म के लिए देनी पड़ी ये कुर्बानी, कैमरे के सामने नहीं रोक पाए आंसू

Sat, 17 Mar 2018 03:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Mar 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
tiger shroff nervous when getting hair cut for film baaghi 2
टाइगर श्रॉफ - फोटो : यू ट्यूब

अपने जबरदस्त फिजीक और एक्शन से सुर्खियां बटोरने वाले टाइगर श्रॉफ को क्या आपने कभी रोते हुए देखा है। जी हां, उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह रो रहे हैं। आप सोच रहे होंगे आखिर किसने टाइगर श्रॉफ को रुला दिया तो चलिए हम आपको बताते हैं कि टाइगर के साथ ऐसा क्या हुआ कि वह रोने पर मजबूर हो गए।

tiger shroff nervous when getting hair cut for film baaghi 2
Tiger Shroff
दरअसल, टाइगर श्रॉफ को अपने बालों से बेहद प्यार है। अपनी डेब्यू फिल्म 'हीरोपंती' में उनके बाल लंबे ही थे। टाइगर हर फिल्म में लंबे बालों के साथ ही दिखाई दिए लेकिन 'बागी 2' के लिए उनके लुक में बदलाव किया गया। जिसका नतीजा यह रहा कि उन्हें अपने बालों को कटवाना पड़ा।
आगे की स्लाइड में देखिए वीडियो
tiger shroff nervous when getting hair cut for film baaghi 2
Tiger Shroff

फिल्म 'बागी 2' के मेकिंग वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे टाइगर के बाल काटे जा रहे हैं और उसके बाद दिशा पाटनी उनके लुक की तारीफ भी करती हैं। इस वीडियो में दिखाया गया है कि टाइगर अपने बाल नहीं कटवाना चाहते थे पर उन्होंने बताया कि वह अपने बॉसेज की बात को भी नहीं टाल सकते थे। वीडियो में वह काफी घबराए दिख रहे हैं लेकिन बाद में उन्हें भी अपना लुक पसंद आ रहा है। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
tiger shroff nervous when getting hair cut for film baaghi 2
Tiger Shroff

इस वीडियो में फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान उन्हें 'बागी' के लुक के लिए तैयार कर रहे हैं और उनके बालों की कुर्बानी मांग रहे हैं। टाइगर श्रॉफ कहते हैं कि वह अपने मेंटॉर साजिद नाडियाडवाला और अहमद खान के लिए कुछ भी कर सकते हैं। हालांकि टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि अपने बाल कटवाते वक्त मैं काफी दुखी था।
 

विज्ञापन
tiger shroff nervous when getting hair cut for film baaghi 2
baaghi 2

'बागी 2' 30 मार्च को रिलीज हो रही है, यह एक्शन से भरपूर फिल्म है। इसमें दिशा पाटनी, मनोज वाजपेयी, रणदीप हुड्डा और प्रतीक बब्बर लीड रोल में हैं। फिल्म की स्टारकास्ट बहुत दिलचस्प है और इसके एक्शन चर्चा में हैं। वैसे भी टाइगर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed