दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ अपने मालदीव वेकेशन से वापस आ गए हैं। शनिवार को दोनों को एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इसी दौरान दोनों ही नीले रंग के कपड़ों में नजर आए। अपने वेकेशन के दौरान दोनों ने ही सोशल मीडिया पर ढेर सारी तस्वीरें पोस्ट की थीं लेकिन इन तस्वीरों में कहीं भी दोनों साथ में नजर नहीं आए। हालांकि फैंस के लिए तस्वीरें देखकर ही ये अंदाजा काफी था कि दोनों साथ में हैं। फिलहाल इस कपल ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। अब न्यू ईयर वेकेशन से वापस आने के बाद टाइगर श्रॉफ पहुंच गए हैं सीधे जिम। जहां उन्होंने फिर से अपने शानदार स्टंट दिखाए।
Instagram: दिशा पटानी संग मालदीव से छुट्टियां मनाकर वापस लौटे टाइगर श्रॉफ, जिम में दिखाए शानदार स्टंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 02 Jan 2022 02:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन