{"_id":"61c2af6d5bc651219c0daa8f","slug":"tiger-shroff-suffered-eye-injury-during-shooting-of-ganpat-part-one","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tiger Shroff Injured : 'गणपत' की शूटिंग के दौरान टाइगर श्रॉफ की आंख में लगी चोट, तस्वीरें शेयर कर दी जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tiger Shroff Injured : 'गणपत' की शूटिंग के दौरान टाइगर श्रॉफ की आंख में लगी चोट, तस्वीरें शेयर कर दी जानकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : instagram/tigerjackieshroff
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्मों के साथ अपने बेहतरीन डांस मूव्स और फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। वे अक्सर ही अपने फैंस के साथ जिम, डांस और शूटिंग की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस समय टाइगर श्रॉफ यूके में हैं और अपनी आने वाली फिल्म 'गणपत' की शूटिंग कर रहे हैं। 'गणपत' की शूटिंग के दौरान टाइगर की आंख में चोट लग गई है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपनी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से तस्वीर शेयर करके दी। टाइगर ने अपनी सेल्फी पोस्ट की है जिसमें में देखा जा सकता है कि टाइगर की आंख पर सूजन आ गई है।
2 of 4
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : अमर उजाला
टाइगर श्रॉफ ने फिल्म के सेट पर अपनी सेल्फी क्लिक की है जिसमें वे हरे रंग की टी-शर्ट और जैकेट पहने हुए नजर आ रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'गणपत फाइनल काउंटडाउन'। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनकी आंख में सूजन आ गई है और उनकी आंख के आस-पास नीलापन आ गया है।
3 of 4
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ अपनी शूटिंग से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते हैं। इससे पहले टाइगर ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया था, कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा, 'गॉड और जनता' अपन (हम) आज दोनों के आशीर्वाद से आज शूटिंग शुरू कर रहा है। गणपत का यूके शेड्यूल। इसके अलावा भी अभी हाल ही में टाइगर ने शूटिंग के दौरान अपनी तस्वीरें शेयर की थी जिसमें वे अपने एब्स दिखाते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
इस समय टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्म गणपत की शूटिंग के लिए में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री कृति सेनन नजर आएंगी। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन दूसरी बार एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने फिल्म हीरोपंती में एक साथ काम किया था। ये फिल्म दोनों कलाकारों की डेब्यू फिल्म थी। ऐसे में इस जोड़ी के एक बार फिर से साथ देखने के लिए दर्शकों को फिल्म गणपत का बेसब्री से इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।