फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Troll: सामंथा को यूजर ने तलाक को लेकर किया ट्रोल, अभिनेत्री ने इस तरह जवाब देकर की बोलती बंद

Wed, 22 Dec 2021 01:37 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 22 Dec 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
user calls Samantha divorced ruined second hand item she shuts down troll
सामंथा प्रभु - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl

नागा चैतन्य से तलाक के बाद से ही सामंथा रूथ प्रभु ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि सामंथा ने पैसों के लिए नागा से शादी की और चार साल बाद ही तलाक दे दिया। हाल ही में एक बार फिर सामंथा को उनके तलाक का जिम्मेदार ठहराते हुए ट्रोल करने की कोशिश की गई। हालांकि इस बार भी सामंथा ने बेहद सटीक और सधा हुआ जवाब देते हुए ट्रोल करने वाले इस शख्स की बोलती बंद कर दी है।


 

user calls Samantha divorced ruined second hand item she shuts down troll
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl

एक यूजर ने सामंथा को ट्रोल करते हुए लिखा था- सामंथा एक तलाकशुदा, बर्बाद और सेकेंड हैंड आइटम है जो कि नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) के टैक्स फ्री 50 करोड़ रुपये लूटकर बैठी है। इस पर सामंथा ने यूजर को जवाब दिया- ‘गॉड ब्लेस योर सोल’ यानी भगवान आपकी रक्षा करें। सोशल मीडिया पर सामंथा के इस जवाब की तारीफ हो रही है। हालांकि यूजर ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है।

 

user calls Samantha divorced ruined second hand item she shuts down troll
सामंथा - फोटो : Instagram

हालांकि बीते कुछ समय सामंथा के लिए मुश्किलों से भरे रहे हैं। उन्होंने हाल ही में बताया था कि नागा चैतन्य से तलाक के बाद उन्हें लगा था कि वे मर जाएंगी। सामंथा ने कहा था, ‘मुझे हैरानी है कि मैं कितनी मजबूत थी। मुझे लगा था मैं बहुत कमजोर व्यक्ति हूं। मैंने सोचा था कि अलग होने से मैं टूट जाऊंगी और मर जाऊंगी। मुझे नहीं लगता था कि मैं इतना मजबूत होने में सक्षम थी। आज मुझे बहुत गर्व है कि मैं कितनी मजबूत हूं क्योंकि मैं वास्तव में नहीं जानती कि ये मैं ही हूं।’ 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
user calls Samantha divorced ruined second hand item she shuts down troll
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य - फोटो : Instagram

पति से अलग होने के बाद सामंथा ने उन लोगों की आलोचना भी की थी जो सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गलत बातें लिख रहे हैं। उन्होंने कहा था- जब महिलाओं का कोई मसला होता है तो उस पर नैतिकता के सवाल उठाए जाते हैं, लेकिन एक समाज के रूप में हम पुरुषों की नैतिकता पर सवाल नहीं उठाते।

विज्ञापन
user calls Samantha divorced ruined second hand item she shuts down troll
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

चार साल पहले रचाई थी शादी
सामंथा और चैतन्य ने साल 2017 में धूमधाम से शादी की थी। हाल ही में दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट शेयर कर 4 साल पुराने रिश्ते को तोड़ने की खबर साझा की है। दोनों के इस फैसले से फैंस काफी हैरान हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed