फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jaya Bachchan: जया बच्चन ने भाजपा को दिया श्राप तो हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- कलयुग की ऋषि दुर्वासा

Wed, 22 Dec 2021 01:25 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 22 Dec 2021 01:25 PM IST
विज्ञापन
Jaya Bachchan loses her cool in Rajya Sabha Jaya Bachchan is Trending on Twitter
सांसद जया बच्चन - फोटो : ANI

जया बच्चन (Jaya Bachchan) एक बार फिर संसद में अपने गुस्से को लेकर चर्चा में हैं। राज्यसभा में अपने खिलाफ निजी टिप्पणी से आहत जया ने भाजपा के सांसदों को श्राप दे दिया कि जल्द ही उनके बुरे दिन आने वाले हैं। इस मामले को बेशक दो दिन बीत चुके हैं लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे भुलाने को तैयार नहीं हैं। बुधवार की सुबह से ही ट्विटर पर जया बच्चन टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई हैं। #JayaBachchan के साथ यूजर्स अपना पक्ष रख रहे हैं और जया बच्चन के गुस्से को ऐश्वर्या संग हुई ईडी की पूछताछ से जोड़कर देख रहे हैं।

Jaya Bachchan loses her cool in Rajya Sabha Jaya Bachchan is Trending on Twitter
jaya bachchan

एक यूजर ने लिखा है, भारत की जनता ने आपको राज्यसभा में समाज की समस्याओं और मुद्दों को हल करने के लिए चुना है, न कि आपके पारिवारिक मामलों को सुलझाने के लिए। अगर उसने कुछ गलत किया है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। कुछ यूजर्स ने तो उन्हें कलयुग की ऋषि दुर्वासा भी बताया।
 

Jaya Bachchan loses her cool in Rajya Sabha Jaya Bachchan is Trending on Twitter
jaya bachchan - फोटो : सोशल मीडिया

एक अन्य यूजर ने लिखा, 12 सांसदों के निलंबन का मुद्दा तो ठीक है, लेकिन #JayaBachchan जी आप संसद में इतनी बौखलाई हुई क्यों हैं। वैसे आपका बर्ताव ही ऐसा रहता है। जनहित योगदान के लिए कुछ काम करिए। एक ने लिखा, पनामा पेपर्स लीक मामले में ऐश्वर्या राय से ईडी ने पूछताछ की और #JayaBachchan संसद में भाजपा को श्राप देने लगीं। मैडम आप ईमानदार होतीं तो विदेश में पैसा न रखती देश जानता है आपके श्राप से कुछ नहीं होगा। भ्रष्टाचार में गर्दन तक डूबे हुए बेईमानों को श्राप दो।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bachchan loses her cool in Rajya Sabha Jaya Bachchan is Trending on Twitter
सपा सांसद जया बच्चन - फोटो : ANI

भाजपा को दिया श्राप
राज्यसभा में समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर बरसीं। दरअसल, ट्रेजरी बेंच पर बैठे भाजपा सांसदों के साथ सपा सांसद जया बच्चन की तीखी बहस हो गई। इस दौरान जया बच्चन भाजपा के सांसदों पर भड़क गईं। जया बच्चन ने कहा कि मुझ पर निजी हमला किया गया, मैं आपको श्राप देती हूं कि आप लोगों के बुरे दिन आएंगे। आप गला ही घोंट दीजिए हम लोगों का, आप लोग चलाइए। जया बच्चन ने विपक्षी दलों के नेताओं से भी कहा कि आप बीन किसके आगे बजा रहे हैं। 




 

विज्ञापन
Jaya Bachchan loses her cool in Rajya Sabha Jaya Bachchan is Trending on Twitter
जया बच्चन - फोटो : पीटीआई

जया बच्चन ने कहा कि सदन में जो हो रहा है वह काफी दुखद है। उन्होंने कहा कि अगर आप लोगों में अपने साथियों के लिए जरा भी सम्मान नहीं तो हमारा गला ही घोंट दीजिए, बोलने तो दे नहीं रहे हैं। जया ने सभापति से अपील करते हुए कहा कि मेरे खिलाफ और मेरे करियर के खिलाफ अपशब्द कहे गए और ऐसे सदस्यों पर कार्रवाई होनी चाहिए।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed