फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sony Zee Merger: विलय के अंतिम करार पर हस्ताक्षर, पुनीत गोयनका बने रहेंगे सीईओ, समझिए किसको मिली कितनी हिस्सेदारी

Wed, 22 Dec 2021 12:23 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:23 PM IST
विज्ञापन
Zee Sony Merged Punit Goenka Will Be CEO and MD of the merged entity
Sony and Zee - फोटो : twitter

देश के पहले देसी सैटेलाइट चैनल नेटवर्क जी एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने आपसी विलय के अंतिम करार पर बुधवार को हस्ताक्षर कर दिए। दोनों कंपनियों के सारे चैनल और डिजिटल नेटवर्क विलय के अमली जामा पहनने के साथ ही अब मिलकर काम करेंगे। इस दौरान इन कंपनियों की मनोरंजन सामग्री बनाने के सारे फैसले अब एक ही छत के नीचे होंगे। भारतीय मनोरंजन जगत के इस ऐतिसाहिक विलय के बाद दोनों कंपनियां अपनी डिजिटल पहुंच के मौजूदा प्लेटफॉर्म सोनी लिव और जी5 का भी विलय करेंगी और विलय के बाद का मुख्य लक्ष्य देश में मनोरंजन सामग्री की डिजिटल पहुंच बढ़ाने पर भी रहेगा। जी के सीईओ पुनीत गोयनका ने हाल ही में इसी सिलसिले में अमेरिका जाकर सोनी के आला अफसरों से मुलाकात की थी। इस विलय के पूरा होने के बाद बनने वाली संयुक्त कंपनी को भारतीय शेयर बाजार में सार्वजनिक कंपनी के रूप में सूचीबद्ध किए जाने पर भी काम शुरू हो चुका है। हालांकि, इसके पूरा होने से पहले तमाम शर्तों, शेयरधारकों की अनुमति, तीसरे पक्ष की स्वीकृति और नियामक संस्थाओं के फैसलों को इन दोनों कंपनियों को मानना होगा।

Zee Sony Merged Punit Goenka Will Be CEO and MD of the merged entity
सोनी पिक्चर्स - फोटो : Sony

दोनों कंपनियों की तरफ से बुधवार को कहा गया कि इस अंतिम करार के मुताबिक सोनी पिक्चर्स के पास विलय के समय डेढ़ अरब डॉलर यानी करीब 112.50 अरब रुपये की नकदी होगी जो सोनी के शेयरधारकों और जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड के संस्थापक प्रवर्तकों द्वारा जुटाई जाएगी। इस रकम का इस्तेमाल संयुक्त कंपनी सारे प्लेटफॉर्म पर बेहतर और धारदार मनोरंजन सामग्री बनाने में, डिजिटल माहौल में अपनी पहुंच बढ़ाने में और तरक्की की दूसरी संभावनाओं को तलाशने के साथ साथ तेजी से बढ़ रहे खेलों के मीडिया अधिकार खरीदने में करेगी।

Zee Sony Merged Punit Goenka Will Be CEO and MD of the merged entity
zee - फोटो : Twitter

इस विलय की शर्तों में ये भी शामिल है कि सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया जी के प्रवर्तकों को एक गैर प्रतिद्वंद्विता फीस का भुगतान करेगी जिसका इस्तेमाल जी कंपनी सोनी के शेयर खरीदने में करेगी। ये शेयर संयुक्त कंपनी के करीब 2.11 फीसदी होंगे और विलय की सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट की नई कंपनी में निर्णायक भागीदारी 50.86 फीसदी की होगी। जी के संस्थापक प्रवर्तकों के पास 3.99 फीसदी और जी के दूसरे शेयरधारकों के पास नई कंपनी की 45.15 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी। जी के संस्थापक प्रवर्तक नई कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए स्वतंत्र होंगे। लेकिन, ये हिस्सेदारी किसी भी सूरत में 20 फीसदी से अधिक नहीं हो पाएगी और इसके लिए उन्हें दूसरे शेयरधारकों से शेयरों की खरीद बाजार के नियमों के अनुसार और पूरी पारदर्शिता के साथ करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Zee Sony Merged Punit Goenka Will Be CEO and MD of the merged entity
पुनीत गोयनका - फोटो : सोशल मीडिया

सोनी और जी के विलय के बाद बनने वाली इस संयुक्त कंपनी का प्रबंध निदेशक और सीईओ पुनीत गोयनका को बनाया गया है। नई कंपनी को चलाने वाले निदेशक बोर्ड में ज्यादातर निदेशक सोनी समूह नामित करेगा। इसमें सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया के मौजूदा प्रबंध निदेशक और सीईओ एन पी सिंह भी शामिल होंगे। दोनों कंपनियों के विलय के बाद एन पी सिंह सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट में सोनी पिक्चर्स इंडिया के चेयरमैन की हैसियत से काम करेंगे और उनकी रिपोर्टिंग सीधे सोनी पिक्चर्स एंटरटेमेंट के ग्लोबल टेलीविजन स्टूडियोज और सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट कॉरपोरेट डेवलपमेंट के चेयरमैन रवि आहूजा को होगी।

विज्ञापन
Zee Sony Merged Punit Goenka Will Be CEO and MD of the merged entity
पुनीत गोयनका - फोटो : Twitter

इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम के बारे जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ पुनीत गोयनका ने कहा कि संयुक्त कंपनी एक विशद मनोरंजन कारोबार खड़ा करेगी जो हमें अपने ग्राहकों को सारे प्लेटफॉर्म में बेहतर मनोरंजन सामग्री चुनने में मदद करेगी। पुनीत के मुताबिक ये विलय संयुक्त कंपनी के कारोबार में प्रगति लाएगा और इसे वैश्विक मंच पर एक अच्छी तरक्की की तरफ ले जाएगा। वहीं सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के ग्लोबल टेलीविजन स्टूडियोज के अध्यक्ष रवि आहूजा ने इस विलय को भारतीय ग्राहकों के लिए बेमिसाल मनोरंजन रचने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि ये कारोबार के सबसे मजबूत नायकों, मनोरंजन सामग्री बनाने वालों और फिल्म लाइब्रेरी को एक साथ लाने की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed