सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर शेयर की हुई हर छोटी से छोटी बात एक बड़ा मुद्दा बन सकती है और अगर वो बात किसी सेलेब्रिटी ने शेयर की हो तो फिर क्या कहने। सेलेब्स की शेयर की गई कोई भी चीज जंगल में आग की तरह फैलती है। हाल ही में एक्टर टाइगर श्रॉफ ने ट्विटर पर कुछ रोमांटिक और बोल्ड बातें शेयर की हैं। वैसे ये बात गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के लिए है या नहीं ये तो कहा नहीं जा सकता लेकिन ट्वीट में प्रयोग किए गए शब्दों को देखकर तो कोई भी कहेगा कि ये बातें टाइगर ने दिशा के लिए ही लिखी हैं।
गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी की बॉडी पर टाइगर श्रॉफ ने कर दिया ऐसा ट्वीट, शर्मसार हो गए लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल टाइगर ने ट्विटर पर अपनी एक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा है- 'जबसे मैनें तुम्हें देखा है मैं तुम्हारे बारे में सोचना बंद नहीं कर पा रहा हूं। तुम्हारे वो कर्व्स। मैं बिल्कुल मोहित हो गया हूं।'
Haven’t stopped thinking about you since I saw you. Oh, those curves! 🙌😍 I'm just mesmerized. ❤️ pic.twitter.com/uvIocAed3X
सूत्रों की मानें तो हो सकता है कि दिशा की लेटेस्ट फोटोशूट को देखकर टाइगर को उनपर प्यार आ गया हो। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही दिशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर की थीं जिनमें वो बिकिनी अवतार में नजर आ रही थीं।
पढ़ेंः हनीमून पर गई एक्ट्रेस की हुई ऐसी हालत, हेलीकॉप्टर से बचानी पड़ी जान
वैसे तो टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ज्यादातर समय एक दूसरे के साथ नजर आते हैं। दोनों हाल ही में न्यू ईयर पर भी एक साथ हॉलीडे पर गए थे। हालांकि दोनों ने कभी भी आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। फिलहाल दोनों फिल्म 'बागी-2' की शूटिंग में व्यस्त हैं।