{"_id":"654e11fdc16048e9630e528d","slug":"tiger-vs-pathaan-salman-khan-gave-a-big-update-on-film-with-shah-rukh-khan-know-tiger-3-star-statement-2023-11-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tiger Vs Pathaan: सलमान खान ने 'टाइगर वर्सेज पठान' पर दिया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होगा फिल्म पर काम?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tiger Vs Pathaan: सलमान खान ने 'टाइगर वर्सेज पठान' पर दिया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होगा फिल्म पर काम?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 10 Nov 2023 04:50 PM IST
सार
सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी रिलीज 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच अभिनेता ने शाहरुख खान संग फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' पर भी बड़ा अपडेट साझा किया है।
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर वर्सेज पठान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सलमान खान और कटरीना कैफ अभिनीत बहुप्रतीक्षित जासूसी थ्रिलर 'टाइगर 3' महज दो दिन बाद दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। 12 नवंबर, 2023 को रिलीज होने वाली यह मूवी एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसकी रिलीज से बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है। 'टाइगर 3' का प्रमोशन जोरो-शोरों से जारी है। वहीं, अब खुद सलमान खान ने फिल्म की शूटिंग के अपने अनुभव के बारे में खुलासा किया है। साथ ही आगामी प्रोजेक्ट 'टाइगर वर्सेज पठान' को लेकर भी बड़ी बात कहते नजर आए हैं।
2 of 5
टाइगर 3
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने फैंस को अपने आगामी प्रोजेक्ट 'टाइगर वर्सेज पठान' के बारे में भी बताया, जो एक क्रॉसओवर फिल्म है। इसमें सलमान खान के अलावा बॉलीवुड के एक अन्य मेगास्टार शाहरुख खान जासूसों के टकराव में शामिल होंगे। इस फिल्म के एलान मात्र ने फैंस के उत्साह को बढ़ाया हुआ था। वहीं, अब खुद सलमान खान ने मूवी को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है, जिससे फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है।
3 of 5
टाइगर 3 ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
'टाइगर वर्सेज पठान' को लेकर सलमान खान ने कहा कि स्क्रिप्ट और अन्य विवरण फाइनल होते ही वह फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, 'टाइगर हमेशा तैयार रहता है-इसलिए जब भी चीजें लॉक होंगी-मैं वहां रहूंगा।' सलमान ने साफ कर दिया है कि वह 'टाइगर वर्सेज पठान' को लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि, इस प्रोजेक्ट के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
'टाइगर 3' से दर्शकों को क्या उम्मीद रखनी चाहिए के सवाल पर अभिनेता ने कहा, 'दर्शकों का टाइगर के साथ एक जुड़ाव है, उन्होंने उनकी यात्रा का अनुसरण किया है, वे किरदारों के साथ जुड़ाव महसूस करते हैं और इस बार फिल्म अधिक व्यक्तिगत, अधिक भावनात्मक है। साथ ही यह दिवाली के दिन रिलीज हो रही है, इसलिए हम उम्मीद कर रहे हैं कि दर्शक बड़े पर्दे पर आतिशबाजी का आनंद लेंगे और सिनेमाघरों में अपने परिवार के साथ इस मनोरंजक फिल्म का आनंद लेंगे।'
यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'टाइगर 3', 12 नवंबर को रिलीज के लिए तैयार है। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित इस मूवी में सलमान खान और कटरीना कैफ समेत इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा इसमें शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर जैसे सितारों के कैमियो की भी खबरें हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।