फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण का नाम है टाइम की 100 प्रभावशाली लिस्ट में शामिल, विन डीजल ने दी बधाई

Fri, 20 Apr 2018 08:17 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Apr 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
TIME 100 Influential People of 2018 list Deepika Padukone becomes the only Indian actress enlisted
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की 'पद्मावती' यानि कि दीपिका पादुकोण का नाम टाइम की दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की लिस्ट में शामिल हुआ हैं। वैसे तो इस लिस्ट में भारत के कैब कंपनी ओला के को-फाउंडर भावीश अग्रवाल, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला भी शामिल हुए हैं लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस में सिर्फ दीपिका पादुकोण ही जगह बनाने में कामयाब हो पायी हैं।
TIME 100 Influential People of 2018 list Deepika Padukone becomes the only Indian actress enlisted
Deepika Padukone
दीपिका का नाम इस लिस्ट में आने पर हॉलीवुड फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ एक्सेंडर केज’ में उनके कोस्टार रहे विन डीजल ने कहा, ‘दीपिका पादुकोण सिर्फ भारत का नहीं बल्कि दुनिया का प्रतिनिधित्व करती हैं।धरती के पास सबसे अच्छी चीज दीपिका है जो इसने दुनिया को दी है।’
TIME 100 Influential People of 2018 list Deepika Padukone becomes the only Indian actress enlisted
Priyanka Chopra
विन डीजल ही नहीं इस मौके पर हॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने भी इस पर खुशी जाहिर की है और दीपिका और विराट कोहली को बधाई दी है। आपको बता दें कि इस लिस्ट में हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन, गैल गडोट, राजकुमार हैरी, मेगन मार्कल, सादिक खान, डोनालड ट्रम्प, शेख हसीना जैसे कई बड़ी हस्तियों के नाम भी शामिल हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
TIME 100 Influential People of 2018 list Deepika Padukone becomes the only Indian actress enlisted
padmaavat
बॉलीवुड में 12 साल बिता चुकी दीपिका पादुकोण ने कई बेहतरीन फिल्में दी है। दीपिका की बेहतरीन फिल्मों में ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव-मस्तानी’, ‘गोलियों की लीला रासलीला: रामलीला’, ‘पीकू’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी फिल्में शामिल है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पद्मावत में दीपिका के किरदार को काफी पसंद किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed