फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tina Ambani: अंबानी परिवार था टीना के फिल्मी करियर के खिलाफ, अनिल संग शादी के बाद एक्ट्रेस ने छोड़ी इंडस्ट्री

Sat, 11 Feb 2023 08:28 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sat, 11 Feb 2023 08:28 AM IST
विज्ञापन
Tina Ambani Birthday Know About Former Actress career marriage and love story with Businessman Anil Ambani
Tina Ambani Birthday - फोटो : अमर उजाला

टीना अंबानी आज अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं। टीना अंबानी का जन्म 11 फरवरी 1957 को मुंबई में हुआ था। वह गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं। टीना अंबानी ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई जय हिंद कॉलेज से की थी। वह 70 से 80 के दशक की जानी मानी एक्ट्रेस रहीं। फिल्मों में करियर शुरू करने से पहले उन्होंने 1975 में फेमिना टीन प्रिसेंस का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने महज 21 साल की उम्र में बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 1978 में टीना ने फिल्म परदेस से अपने फिल्मी करियर को शुरू किया था। इस फिल्म में उनके साथ देव आनंद नजर आए थे। अभिनेत्री ने बॉलीवुड में अपने काम के जरिए खूब सफलता हासिल की थी। 

Tina Ambani Birthday Know About Former Actress career marriage and love story with Businessman Anil Ambani
Tina Ambani Birthday - फोटो : सोशल मीडिया

टीना ने बॉलीवुड में दीं तमाम हिट फिल्में
टीना अंबानी ने लूटमार, मनपसंद, रॉकी, सौतन. कर्ज जैसी तमाम हिट फिल्में में काम किया। उन्होंने अनिल अंबानी से शादी के बाद बॉलीवुड फिल्मों से दूरी बना ली थी। अभिनेत्री ने 31 साल की उम्र में यानी 1991 में उन्होंने देश के बड़े बिजनेसमैन अनिल अंबानी से शादी कर ली थी। हालांकि शादी से पहले अभिनेत्री का नाम बॉलीवुड के कई कलाकारों के साथ जोड़ा गया था, जिनमें देव आनंद और मुकेश खन्ना जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं। 

Tina Ambani Birthday Know About Former Actress career marriage and love story with Businessman Anil Ambani
Tina Ambani Birthday - फोटो : सोशल मीडिया

पहली नजर में दीवाने हो गए थे अनिल अंबानी
टीना अंबानी और अनिल अंबानी की लव स्टोरी बेहद अनोखी थी। दोनों पहली बार दोनों एक शादी समारोह में मिले थे। उस दौरान टीना उन्हें काले रंग की साड़ी में नजर आईं, जिसके बाद अनिल अंबानी उनके दीवाने हो गए थे। हालांकि, टीना ने उन पर गौर नहीं किया। इस मुलाकात के बाद वह दोनों फिलाडेल्फिया में मिले थे। उसके बाद धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगीं। 

हॉटनेस में सबको मात देती हैं टीवी की कोमोलिका

विज्ञापन
विज्ञापन
Tina Ambani Birthday Know About Former Actress career marriage and love story with Businessman Anil Ambani
Tina Ambani Birthday - फोटो : सोशल मीडिया

अंबानी परिवार को थी टीना के बॉलीवुड करियर से परेशानी
जानकारी के मुताबिक, अंबानी परिवार को टीना के एक्टिंग करियर से दिक्कत थी, जिसके कारण दोनों के बीच एक वक्त पर दूरियां भी देखने को मिलीं। इसके बाद अभिनेत्री लॉस एंजिल्स चली गईं। तभी वहां पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। अनिल अंबानी ने फोन करके टीना का हालचाल लिया, जिसके बाद दोनों के बीच आई दूरियां खत्म हो गईं। वहीं, अंबानी परिवार ने भी अनिल और टीना की शादी को मंजूरी दे दी। दोनों ने साल 1991 में शादी कर ली और टीना मुनीम से टीना अंबानी बन गई। उन्होंने अपनी शादी के बाद फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि, अंबानी परिवार से संबंध जोड़ने के बाद अभिनेत्री कई चैरिटी इवेंट में देखी जाती हैं। 

Akansha Ranjan Kapoor: आकांक्षा की जिंदगी में प्यार की दस्तक! छह महीने से इस निर्देशक को कर रहीं डेट

विज्ञापन
Tina Ambani Birthday Know About Former Actress career marriage and love story with Businessman Anil Ambani
Tina Ambani Birthday - फोटो : सोशल मीडिया

कई एनजीओ से जुड़ी हैं टीना अंबानी
टीना अंबानी ने शादी के बाद नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट, मुंबई और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद के सलाहकार के रूप में बोर्ड में काम किया है। टीना कई वेलफेयर से जुड़ी हुई हैं, जैसे असीमा, सड़क पर रहने वाले बच्चों के पुनर्वास के लिए काम कर रहे एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं।

Tanya Abrol : 'चक दे इंडिया' की 'बलवीर' ने लिए सात फेरे, ब्वॉयफ्रेंड आशीष वर्मा संग रचाई शादी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed