{"_id":"5e410b578ebc3ee5fe47e8a6","slug":"tina-ambani-birthday-special-look-at-her-wedding-album-with-anil-ambani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस वजह से अनिल अंबानी ने टीना से कर लिया था ब्रेकअप, लव स्टोरी के साथ देखें पूरा वेडिंग एलबम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस वजह से अनिल अंबानी ने टीना से कर लिया था ब्रेकअप, लव स्टोरी के साथ देखें पूरा वेडिंग एलबम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
tina ambani
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीना अंबानी पहले टीना मुनीम थीं और बॉलीवुड फिल्मों की सफल हीरोइन भी । टीना एक गुजराती जैन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। 1975 में टीना ने फेमिना टीन प्रिंसेस इंडिया का खिताब जीता था । पढ़ाई पूरी करने के बाद टीना ने बॉलीवुड में करियर बानाने के बारे में सोचा । टीना ने 1978 में देव आनंद की फिल्म 'देश परदेस' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था । इसके बाद उन्होंने देव आनंद के साथ फिल्म 'लूटमार' और 'मनपसंद' की ।
2 of 7
tina ambani
- फोटो : social media
1981 में टीना ने संजय दत्त के साथ फिल्म 'रॉकी' में काम किया । 'रॉकी' संजय की पहली फिल्म थी । टीना, संजय दत्त की कोस्टार के साथ उनकी गर्लफ्रेंड भी थीं । दोनों के प्यार के चर्चे बहुत मशहूर हुए थे । टीना 11 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं । आइए आपको बताते हैं कि टीना कैसे संजय दत्त से ब्रेकअप के बाद अंबानी परिवार की बहू बन गईं ।
3 of 7
tina ambani
- फोटो : social media
संजय दत्त को ड्रग्स की लत थी जिसके चलते टीना ने ना चाहते हुए भी उनसे ब्रेकअप कर लिया । संजय दत्त के बाद टीना मुनीम की जिंदगी में आए राजेश खन्ना लेकिन दोनों का प्यार शादी तक नहीं पहुंचा । टीना मुनीम और अनिल अंबानी की लव स्टोरी किसी कहानी से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
tina ambani
- फोटो : social media
दो अजनबियों का मिलना, फिर प्यार होना, घरवालों की मनाही और तमाम उतार-चढ़ाव के बाद यह प्रेम कहानी अपनी मंजिल तक पहुंची। एक शादी में अनिल अंबानी ने टीना मुनीम को पहली बार देखा था। अनिल टीना के प्यार में दीवाने हो गए लेकिन उनका परिवार टीना से शादी के सख्त खिलाफ था क्योंकि उन्हें टीना का एक्ट्रेस होना पसंद नहीं था।
विज्ञापन
5 of 7
anil ambani tina munim
ऐसे में दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था। फिर साल 1989 में अमेरिका में भूकंप आया जिसके बाद टीना और अनिल अंबानी हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। दरअसल, अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बड़ा भूंकप आया था। उस दौरान टीना भी वही थीं। ऐसे में अनिल अंबानी ने टीना मुनीम का नंबर खोजा और उन्हें फोन कर उनका हालचाल पूछा जिसके बाद दोनों की बातचीत फिर शुरू हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।