टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दर्शकों के बीच जबर्दस्त लोकप्रियता रही है। यह शो लंबे वक्त से फैंस का मनोरंजन करता आ रहा है। अपनी अलग कहानी के लिए मशहूर यह शो इन दिनों अलग वजहों से चर्चा में है। एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री के बाद अब शो में 'बावरी' बनी मोनिका भदौरिया ने प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर आरोप लगाए हैं।
Monika Bhadoriya: जेनिफर के बाद मोनिका ने लगाया असित मोदी पर शोषण का आरोप, बोलीं- बकाया पैसे भी नहीं लौटा रहे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि जेनिफर मिस्त्री ने प्रोड्यूसर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसी के साथ उन्होंने यह दावा भी किया था कि कई और एक्ट्रेस भी इस पीड़ा से गुजरी हैं। जेनिफर के बाद अब एक्ट्रेस मोनिका भदौरिया ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि शो के सेट पर उनका भी शोषण किया गया। इसके अलावा एक्ट्रेस ने यह भी कहा है कि प्रोड्यूसर्स अब उनका बकाया भी नहीं दे रहे हैं।
बता दें कि मोनिका भदौरिया कुछ सप्ताह पहले जेनिफर के सपोर्ट में भी आगे आई थीं। अब एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान मोनिका ने कहा, 'जब मैंने शो छोड़ा, तब कोई मेरे साथ नहीं आया। इसके बाद मैंने मीडिया को अप्रोच किया, जब मीडिया ने मुझसे बात करनी चाही तो उन्होंने मुझसे बॉन्ड साइन करा लिया यह कहकर कि पेपर साइन करके दो कि तुम मीडिया में नहीं जाओगी। वो लोग बोले कि ऐसा करोगी तो तुम्हारी बकाया राशि मिल जाएगी, नहीं तो भूल जाओ पैसे।
Kangna Ranaut: ट्रेडिशनल हेडपीस को 'ताज' कहा तो भड़कीं कंगना, बोलीं- इन्हें अपनी विरासत के बारे में नहीं पता
एक्ट्रेस का कहना है कि बॉन्ड साइन करने के बाद भी उनका बकाया पैसा नहीं दिया जा रहा है। यहां तक कि प्रोड्यूसर ने उनकी कॉल भी उठानी बंद कर दी है। करीब डेढ़ साल बाद एक्ट्रेस ने शो के प्रोडक्शन हेड सोहेल रोमानी से बात की। उन्होंने कहा, 'आओ बैठकर बात करते हैं।' मोनिका जब सोहेल के ऑफिस पहुंचीं तो वह भी चिल्लाने लगे।
South Actors: इन साउथ सितारों के नाम हैं सबसे ज्यादा हिट देने का रिकॉर्ड, एक अभिनेता तो लगा चुका है सेंचुरी
इसके बाद मोनिका ने कहा, 'वाह! सब कुछ आप ही के फेवर में, हम गाली भी खाएं, टॉर्चर भी झेलें और आप पैसे भी न दो और हम कहीं नहीं जाएं!' इस पर सोहेल ने कहीं शिकायत नहीं करने और जल्द से जल्द पैसे लौटाने की बात कही। बता दें कि शो में मोनिका बावरी के रोल में नजर आईं। उन्होंने मेकर्स से अनबन के चलते वर्ष 2019 के मध्य में यह शो छोड़ दिया था।
Akshay Kumar: 'शंकरा' की शूटिंग के लिए दिल्ली पहुंचे अक्षय कुमार, जामा मस्जिद पर किए गए स्पॉट

कमेंट
कमेंट X