माला सिन्हा आज मना रही हैं अपना जन्मदिन
माला सिन्हा का जन्मदिन और अर्नब गोस्वामी को सोना मोहापात्रा का समर्थन, बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज है जॉनी वॉकर का जन्मदिन
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जॉनी वॉकर का जन्मदिन 11 नवंबर को होता है। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अपनी कॉमेडी से दर्शकों के दिलों को जीता है। दर्शकों ने उनके अभिनय को हमेशा पसंद किया। उन्होंने 50 से लेकर 60 के दशक की कई फिल्मों में अभिनय किया था। जन्मदिन के मौके पर हम आपको जॉनी वॉकर से जुड़ी खात बातें बताते हैं...
पढ़ें: कभी कंडक्टर की नौकरी करते थे जॉनी वॉकर, इस अभिनेता की वजह से बदल गई थी किस्मत
ड्रग्स मामले में नाडियाडवाला की पत्नी को मिली जमानत
मुंबई की एक अदालत ने फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी शबाना सईद को 15,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी), मुंबई ने एक दिन पहले ही 8 नवंबर को ड्रग-संबंधी मामले में शबाना को गिरफ्तार किया था। एनसीबी मुंबई के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने कहा ''हमने फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को एनडीपीएस कानून के तहत गिरफ्तार किया है। आगे की जांच जारी है।'' सोमवार को उन्हें मेडिकल के लिए ले जाया गया।
पढ़ें: ड्रग्स केस: फिल्म निर्माता नाडियाडवाला की पत्नी को मिली जमानत
अपनी बहू को लेकर शिल्पा शेट्टी ने कही बड़ी बात
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर अपनी निजी जिदंगी के बारे में भी खुलासे करती रहती हैं। इस बार शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे वियान राज कुंद्रा के बारे में मजेदार बात कही है जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
पढ़ें: अर्नब गोस्वामी के समर्थन में आईं सोना मोहापात्रा, संपादक की गिरफ्तारी पर कही ये बात
अर्नब गोस्वामी के समर्थन में आईं सोना मोहापात्रा
निजी न्यूज चैनल रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तार पर देश की कई बड़ी हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी और उनकी गिरफ्तारी को गलत बताया। अब मशहूर गायिका सोना मोहापात्रा ने भी अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
पढ़ें: अर्नब गोस्वामी के समर्थन में आईं सोना मोहापात्रा, संपादक की गिरफ्तारी पर कही ये बात