शनिवार रात मिस वर्ल्ड 2019 (Miss World 2019) का एलान हो गया। जमैका की टोनी एन सिंह को मिस वर्ल्ड 2019 चुना गया है। इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वालीं सुमन राव तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं फ्रांस ओफेली मेजिनो फर्स्ट रनर अप रहीं।
टोनी एन सिंह बनीं मिस वर्ल्ड 2019, सलमान के घर को बम से उड़ाने की धमकी, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गुड न्यूज को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में करीना एक प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। हाल ही अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब करीना से दोबारा मां बनने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बड़ी ही बेबाकी से इसका जवाब दिया।
दूसरे बच्चे की प्लानिंग पर करीना कपूर से पूछा सवाल, अभिनेत्री ने दिया बेबाक जवाब
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। गाजियाबाद के 16 साल के एक लड़के ने मुंबई पुलिस को ईमेल भेजकर सलमान खान के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी। इस ईमेल के सामने आने के बाद से ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई।
गाजियाबाद के लड़के ने दी सलमान के घर को बम से उड़ाने की धमकी, कहा- '2 घंटे में होगा धमाका'
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को सुर्खियों में बने रहना बखूबी आता है। कभी अपनी फिल्मों से तो कभी अपने अतरंगी स्टाइल से, रणवीर सभी का दिल जीत ही लेते हैं। ऐसे में अब रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के कई पहलू खोले हैं। दरअसल हाल ही में रणवीर सिंह एक इंटरव्यू में टॉक शो में पहुंचे। शो में रणवीर ने पिता बनने की इच्छा जाहिर की है। रणवीर ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि मेरे भी बच्चे हो और मैं उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करूं।' इसके साथ ही रणवीर ने अपनी बाकी इच्छाओं का भी जिक्र किया।
पिता बनने के लिए उत्साहित हैं रणवीर सिंह, कहा- 'चाहता हूं कि मेरे भी बच्चे हो और मैं..'
टीवी के मशहूर शो कुल्फी कुमार बाजेवाला के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। कई दिनों से अफवाह चल रही थी कि इस शो में सिकंदर सिंह गिल का किरदार निभाने वाले मोहित मलिक शो छोड़ सकते हैं लेकिन अब इस खबर पर पक्की मुहर लग गई है।
कुल्फी कुमार बाजेवाला के फैंस के लिए आई बुरी खबर, इस प्रमुख किरदार ने छोड़ा शो