{"_id":"59b810f74f1c1bfb7f8b667b","slug":"top-10-most-popular-telugu-actors","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन तेलुगु एक्टर्स की पॉपुलैरिटी के आगे बौने नजर आते हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन तेलुगु एक्टर्स की पॉपुलैरिटी के आगे बौने नजर आते हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Top Telugu Actors
- फोटो : File Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी सुपरस्टार की सबसे बड़ी ताकत उनके फैन होते हैं। ऐसे फैन, जो उनके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार हों। इस मामले में तेलुगु एक्टर्स का फैनबेस बाकी सभी फिल्मी कलाकारों पर भारी पड़ता है। आगे की स्लाइड्स में जानें ऐसे ही सुपरस्टार्स के बारे में, जिनका हार्डकोर फैनबेस बॉलीवुड स्टार्स पर भारी पड़ता है...
pawan kalyan
पवन कल्याण: तेलुगु एक्टर पवन कल्याण चिरंजीवी के भाई हैं। एक्टर होने के साथ राजनेता भी हैं। अपनी ही धुन में चलते हैं। फिल्मों से लेकर अपने सार्वजनिक जीवन में महिलाओं का सम्मान करते हैं। उनके व्यवहार को लेकर भी उनके फैन उनपर जान छिड़कते हैं। रियल लाइफ के आसपास ही रील लाइफ जीते हैं। लार्जर दैन लाइफ रोल्स के लिए जाने जाते हैं। मौजूदा समय में पवन कल्याण की पॉपुलैरिटी अच्छे अच्छों पर भारी है।
प्रभास
प्रभास: बाहुबली बनने का खासा फायदा मिला है प्रभास को। प्रभास का फैनबेस सिर्फ तेलुगु भाषी लोगों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अब उनकी इंटरनेशनल पहचान बन चुकी है। एक्शन हीरो के इमेज के साथ ही उनकी कॉमिक टाइमिंग के भी लोग दीवाने हैं। प्रभास की कुछ फिल्में असफल भी रही, तो भी आने वाली फिल्मों पर इसका असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
महेश बाबू
महेश बाबू: प्रभास से भी पहले महेश बाबू नॉर्थ इंडिया तक अपना फैनबेस बना चुके हैं। महेश बाबू के एक्शन सीक्वेंस पर जमकर तालियां बजती हैं। सार्वजनिक विवादों से दूर रहे हैं। साफ सुथरी जिंदगी जीते हैं। नॉर्थ इंडिया में उनकी पॉपुलैरिटी को इसी बात से समझा जा सकता है कि उन्होंने थम्स अप के ऐड में सलमान खान जैसे सुपरस्टार को रिप्लेस कर दिया। उनकी आने वाली फिल्म 'स्पाइडर' प्री रिलीज 150 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर चुकी है। प्रिंस नाम से मशहूर हैं।
विज्ञापन
NTR jr
- फोटो : NTR Arts
एनटीआर जूनियर: मौजूदा समय के तेलुगु स्टार्स में एनटीआर का फैनबेस काफी बड़ा है। कॉमिक स्टाइल के साथ ही लुक के मामले में भी एक्सपेरिमेंटल हैं। दादा एनटीआर सीनियर की परछाई भी लोगों को उनमें दिखती है। एनटीआर की आने वाली फिल्म 'जय लव कुश' में ट्रिपल रोल में दिखने वाले हैं। राजनीति में भी सक्रिय हैं, पर पारिवारिक पार्टी टीडीपी के प्रचार तक ही।