फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top 5 Romantic Web Series: रोमांस पसंद है, तो आपके लिए ही हैं ये 5 रोमांटिक वेब सीरीज, अभी तक नहीं देखी तो तुरंत देख लीजिए

Tue, 19 Oct 2021 10:32 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 19 Oct 2021 10:32 AM IST
विज्ञापन
top 5 Romantic Indian Web Series That Gave Us Some Much Needed Love
top 5 romantic web series - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों ओटीटी पर कंटेट की भरमार है। दर्शक अब सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी को तवज्जो देने लगे हैं। जब से ओटीटी का चलन शुरू हुआ, तब से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अपने दर्शकों को लुभाने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। यहां हर दिन हर जोनर की फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं।



यदि आपको इश्क, रोमांस को वेब सीरीज के जरिए जीना हो या इसे महसूस करना हो तो आप नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जी5, एमएक्स प्लेयर, अल्टबालाजी और सोनीलिव जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर जाकर रोमांटिक वेब सीरीज देख सकते हैं। जिनमें रची बसी मोहब्बत की भीनी खुशबू से दर्शकों के दिल खिल उठते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं टॉप 5 रोमांटिक वेब सीरीज, जिसे आपको अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए।

top 5 Romantic Indian Web Series That Gave Us Some Much Needed Love
बंदिश बैंडिट्स - फोटो : Social Media

बंदिश बैंडिट्स
बंदिश बैंडिट्स अमेजन प्राइम पर आई हुई एक सीरीज़ है, जो पूरी तरह से म्यूजिक पर आधारित है। नसीरुद्दीन शाह 'बंदिश बैंडिट' के नाम से बनी इस वेब सीरीज में क्लासिकल सिंगर के किरदार में नजर आए थे। यह मोहब्बत और म्यूजिक के इश्क की एक अलहदा लव स्टोरी है जिसे आपको जरूर देखना चाहिए।

top 5 Romantic Indian Web Series That Gave Us Some Much Needed Love
लिटिल थिंग्स  - फोटो : Social Media

लिट्ल थिंग्स
लिटिल थिंग्स 4 भी रिलीज हो चुका है। इससे पहले इसके तीनों सीजन काफी पसंद किए गए थे, यही वजह है कि मेकर्स इसका चौथा सीजन लेकर आए हैं। नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये लव स्टोरी लिवइन कपल की एक प्यारी सी कहानी है। ध्रुव सहगल और मिथिला पालकर। जो एक साथ रहते हैं पर शादीशुदा नहीं है, फिर भी दूसरे के अच्छे बुरे वक्त के साथी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 Romantic Indian Web Series That Gave Us Some Much Needed Love
कर ले तू भी मोहब्बत - फोटो : सोशल मीडिया

कर ले तू भी मोहब्बत
राम कपूर और साक्षी तंवर  पहले छोटे पर्दे पर अपनी यही केमिस्ट्री दिखा चुके हैं और अब उनका जादू ओटीटी पर भी खूब चल रहा है। कर ले तू भी मोहब्बत के तीन सीजन आ चुके हैं और सभी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

विज्ञापन
top 5 Romantic Indian Web Series That Gave Us Some Much Needed Love
मिसमैच्ड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मिसमैच्ड
इस सीरीज में दिखाया गया है कि 'मिसमैच्ड' होने के बाद भी दो दिल आपस में कैसे गिरफ्तार होते हैं। फिल्म में प्राजक्ता कोली के साथ रोहित सराफ और रणविजय सिंघा अहम किरदार में हैं। ये सीरीज आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed