फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Directors: हिंदी सिनेमा में खूब चला इन साउथ निर्देशकों का जादू, बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त हिट रहीं फिल्में

Tue, 25 Mar 2025 06:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 25 Mar 2025 06:38 PM IST
सार

South Directors Hindi Movies: हिंदी सिनेमा में कई साउथ निर्देशकों ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाया है। आइए जानते हैं कि ये निर्देशक कौन हैं और उनकी किन फिल्मों ने सफलता के झंडे गाड़े हैं।
 

विज्ञापन
Top Hindi Hits Directed by South Indian Filmmakers Atlee Kumar Jawan Sandeep Reddy Vanga Animal
साउथ के निर्देशक - फोटो : इंस्टाग्राम

दक्षिण भारतीय सिनेमा ने पिछले कुछ वर्षों में हिंदी फिल्मों के दर्शकों को खूब लुभाया है। वहां के प्रतिभाशाली निर्देशकों ने अपनी अनोखी कहानियों और शानदार निर्देशन से बॉलीवुड में भी खूब धूम मचाई है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे साउथ निर्देशकों के बारे में, जिनकी हिंदी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया।


Test Trailer: 'टेस्ट' का ट्रेलर रिलीज, क्रिकेट, सपने और जिंदगी के संघर्ष की दिखी झलक

Top Hindi Hits Directed by South Indian Filmmakers Atlee Kumar Jawan Sandeep Reddy Vanga Animal
एटली कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @atlee47
एटली – जवान

तमिल सिनेमा के मशहूर निर्देशक एटली ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' बनाई। यह फिल्म 2023 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही। एटली की खासियत है कि वह एक्शन, ड्रामा और भावनाओं को एक साथ पिरो देते हैं। 'जवान' में शाहरुख का दमदार अभिनय और एटली का जोरदार निर्देशन दर्शकों को बहुत पसंद आया था। 
The Legend Of Hanuman Season 6 OTT: इस हनुमान जयंती दिखेगा बजरंगबली का संकटमोचन अवतार, यहां होगी सीरीज स्ट्रीम

Top Hindi Hits Directed by South Indian Filmmakers Atlee Kumar Jawan Sandeep Reddy Vanga Animal
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया
संदीप रेड्डी वांगा – कबीर सिंह और एनिमल

तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से चर्चा में आए संदीप रेड्डी वांगा ने बॉलीवुड में इसी की रीमेक 'कबीर सिंह' से डेब्यू किया। शाहिद कपूर की यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। उनकी कहानी में गहराई और किरदारों की भावनाएं दर्शकों को छू गईं। इसके बाद 2023 में 'एनिमल' आई, जिसमें रणबीर कपूर ने कमाल कर दिखाया। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Hindi Hits Directed by South Indian Filmmakers Atlee Kumar Jawan Sandeep Reddy Vanga Animal
एआर मुरुगदास - फोटो : इंस्टाग्राम
एआर मुरुगदास – गजनी और हॉलिडे

तमिल सिनेमा के दिग्गज निर्देशक ए आर मुरुगदास ने हिंदी दर्शकों को 'गजनी' जैसी शानदार फिल्म दी। आमिर खान की यह फिल्म 2008 में ब्लॉकबस्टर साबित हुई। उनकी कहानी और एक्शन का तड़का दर्शकों को खूब भाया। इसके बाद 'हॉलिडे' में अक्षय कुमार के साथ भी उन्होंने कमाल किया। अब उनकी फिल्म 'सिकंदर' 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

विज्ञापन
Top Hindi Hits Directed by South Indian Filmmakers Atlee Kumar Jawan Sandeep Reddy Vanga Animal
सिद्दीक - फोटो : एक्स
सिद्दीक – बॉडीगार्ड

मलयालम सिनेमा के निर्देशक सिद्दीक ने सलमान खान के साथ 'बॉडीगार्ड' बनाई थी। साल 2011 में रिलीज हुई यह फिल्म फैमिली ड्रामा और एक्शन का शानदार पैकेज थी। सलमान और करीना कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। सिद्दीक ने साउथ की सादगी को हिंदी सिनेमा में ढालकर सबका दिल जीत लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed