सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: गहना वशिष्ठ ने बिना कपड़ों के किया लाइव सेशन और अगले पांच महीनों तक चल नहीं पाएंगी यशिका आनंद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 04 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
top news: Gehna Vashisht did a live session without clothes and Yashika Anand will not be able to walk for the next five months
गहना वशिष्ठ - फोटो : instagram/gehana_vasisth
राज कुंद्रा संग अश्लील फिल्म बनाने और उसे एप पर रिलीज करने के मामले में फंसी अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का नाम इस केस में सामने आया है तबसे ही वो लगातार खुद को बचाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। अब तक वो कई दलीले पेश कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी गहना वशिष्ठ काफी सक्रिय हैं और वो अक्सर अपने फैंस से लाइव सेशन द्वारा बातचीत करती हैं। बता दें कि राज कुंद्रा के विवाद में घिरने से पहले भी गहना वशिष्ठ कई विवादों में रह चुकी हैं। गहना वशिष्ठ को पोर्न वीडियो बनाने और उसे अपलोड करने को लेकर फरवरी में गिरफ्तार किया गया था।


प्रशंसको से पूछा ये सवाल
सोशल मीडिया पर गहना वशिष्ठ लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं। हाल ही में उन्होने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में वो अपने प्रशंसकों से ये पूछ रही हैं कि आखिरकार उनकी गलती क्या है। उन्होने एक वीडियो साझा किया जिसमें वह कहते हुए नजर आ रही हैं कि वो न्यूड है, साथ ही वो प्रशंसको से ये भी कह रही हैं आप बताइए इसमें क्या अश्लील नजर आ रहा है?

सोशल मीडिया: गहना वशिष्ठ ने किया लाइव सेशन, फैंस से पूछा- क्या यह अश्लील लग रहा है?
Trending Videos
top news: Gehna Vashisht did a live session without clothes and Yashika Anand will not be able to walk for the next five months
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता अर्जुन कपूर ने इंटरनेट पर अपनी कूल डिजिटल प्रॉपर्टीज से हमेशा ही दर्शकों के साथ जुड़ाव बनाने की कोशिश की है। उन्होंने 'अर्जुन रेकमंड्स' लॉन्च किया था, जिसे उनके ढेरों प्रशंसकों ने फॉलो किया। इसके जरिये वो अपने इलेक्ट्रिक कंटेंट रेकमंडेशन्स देते हैं। अब वो एक और डिजिटल आईपी शुरू करने जा रहे हैं और इसका नाम है- 'बक बक विद बाबा।' इसमें अर्जुन कपूर इंडस्ट्री के अपने दोस्तों एवं परिवार वालों के  बारे में बात करेंगे और ऐसी बातें बताएंगे जो शायद ही लोगों को पता होंगी।


अर्जुन कपूर को भाने लगी डिजिटल मनोरंजन की दुनिया, नए शो के पहले एपिसोड में खुलेंगे जान्हवी के राज
विज्ञापन
विज्ञापन
top news: Gehna Vashisht did a live session without clothes and Yashika Anand will not be able to walk for the next five months
सागरिका शोना, राज कुंद्रा - फोटो : Social Media
शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा न्यायिक हिरासत में हैं। पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोपी राज कुंद्रा के बैंक अकाउंट पर भी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच पैनी नजर बनाए हुए है। इस मामले में सिर्फ राज कुंद्रा ही नहीं बल्कि जितने भी आरोपी है उनके बैंक खातों की जांच की जा रही है। वहीं अब तक एक दर्जन से ज्यादा बैंक अकाउंट्स को फ्रीज किया जा चुका है। पुलिस का दावा है कि राज कुंद्रा ने पोर्न फिल्म रैकेट से करोड़ों की कमाई की है।


सागरिका सुमन का दावा: अश्लील फिल्मों के लिए इतने रुपये लेती थीं 'नैंसी भाभी', बोलीं- इन्हें पीड़िता ना समझें
top news: Gehna Vashisht did a live session without clothes and Yashika Anand will not be able to walk for the next five months
पोरी मोनी - फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेशी अभिनेत्री पोरी मोनी एक बार फिर चर्चा में हैं। बता दें कि रैपिड एक्शन बटालियन(आरएबी) ने बुधवार को ढाका के बनानी में धालीवुड अभिनेत्री पोरी मोनी के घर छापा मारा। आरएबी ने उनके घर से 30 विदेशी शराब की बोतलें बरामद कीं। इसके बाद उन्होंने अभिनेत्री को भी हिरासत में ले लिया। कानून और मीडिया विंग के सहायक निदेशक इमरान खान ने कहा कि आरएबी ने अभिनेत्री के घर पर उनके खिलाफ लगे आरोपों के तहत छापा मारा है। छापेमारी शाम करीब 4 बजे शुरू हुई और तब तक कई लोग लेक व्यू नाम के बनानी आवास के सामने जमा हो गए। वहीं बनानी सोसाइटी ने लोगों से कोरोना के खतरे को देखते हुए आग्रह किया कि वो भीड़ ना लगाएं।


RAB: बांग्लादेशी अभिनेत्री पोरी मोनी पुलिस हिरासत में, गैरकानूनी तरीके से घर में रखी थीं शराब की इतनी बोतलें
विज्ञापन
top news: Gehna Vashisht did a live session without clothes and Yashika Anand will not be able to walk for the next five months
यशिका आनंद - फोटो : सोशल मीडिया
तमिल फिल्म अभिनेत्री यशिका आनंद (Yashika Aannand) हाल ही में एक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हुई थीं। इस हादसे में यशिका अपने दोस्तों के साथ महाबलीपुरम से चेन्नई लौट रही थीं। उसी दौरान उनकी गाड़ी भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दुर्घटना मे यशिका की एक दोस्त की मौक पर ही मौत हो गई। वहीं यशिका समेत तीन लोग गंभीर चोटें आई थीं।  इस घटना के बाद से यशिका के फैंस उनके लिए काफी दुखी थे। वहीं, अब अभिनेत्री ने एक्सीडेंट के बाद अपना हेल्थ अपडेट अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया है।


हेल्थ अपडेट: अगले पांच महीनों तक चल नहीं पाएंगी यशिका आनंद, एक्सीडेंट के बाद साझा किया पोस्ट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed