फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: कंगना रणौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुईं मुक्त और जैकी श्रॉफ के मेकअप आर्टिस्ट का निधन

Wed, 19 May 2021 12:48 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 19 May 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Top news Kangana Ranaut tests negative for Covid-19 and Jackie Shroff's makeup artist dies
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

अभिनेत्री कंगना रणौत ने मंगलवार को बताया कि वह कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो गई हैं। कंगना आठ मई को संक्रमित पाई गई थीं और घर में ही पृथकवास में रह रही थीं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा, ‘‘सभी को नमस्ते, आप सभी के प्रेम और शुभेच्छाओं से मैं अब संक्रमण मुक्त हो गई हूं।  मैंने वायरस को कैसे हराया इस बारे में बहुत कुछ कहना चाहती हूं लेकिन मुझे कोविड फैन क्लब्स को आहत न करने के लिए कहा गया है। हां वायरस के लिए जरा भी अनादर दिखाओ तो वाकई में कुछ लोग ऐसे हैं जो आहत हो जाते हैं। खैर, आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।’’



कंगना रणौत हुईं कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त, बोलीं- नहीं बताऊंगी ठीक होने का सीक्रेट

Top news Kangana Ranaut tests negative for Covid-19 and Jackie Shroff's makeup artist dies
मेकअप आर्टिस्ट के साथ जैकी श्रॉफ - फोटो : Twitter- @bindasbhidu
बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ के अनुभवी मेकअप आर्टिस्ट शशि दादा का निधन हो गया है। इसकी जानकारी खुद अभिनेता ने अपने ट्विटर अकाउंट से साझा की है। साथ ही बताया है कि वे 37 साल से उनके साथ काम कर रहे थे। कोरोना महामारी के बीच जब पूरा देश परेशानियों से जूझ रहा है, उस वक्त इस तरह की दुखद खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी के मैनेजर का निधन हो गया है। इस खबर ने भी सबको निराश कर दिया था। उसके कुछ समय पहले ही बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी एक ऐसी ही खबर अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर के जरिए शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में उन्हें मनमोहन सिंह का लुक देने वाले युवा मेकअप आर्टिस्ट का निधन हो गया है। युवा प्रतिभा के इस तरह अचानक चले जाने से अभिनेता काफी दुखी थे। अब उसी तरह बॉलीवुड के बीड़ू जैकी श्रॉफ ने भी अपने मेकअप आर्टिस्ट के बारे में दुखद जानकारी दी है।

दुखद: जैकी श्रॉफ के मेकअप आर्टिस्ट का निधन, 37 साल से थे साथ
Top news Kangana Ranaut tests negative for Covid-19 and Jackie Shroff's makeup artist dies
रिद्धिमा कपूर
कपूर खानदान की बेटियों ने फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिंग में झंडे गाड़े हैं। करिश्मा और करीना जहां आज बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में गिनी जाती रहीं हैं वहीं इस परिवार की एक बेटी दूसरी इंडस्ट्री में नाम कमा रही हैं। ये हैं ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी। यूं तो रिद्धिमा कपूर साहनी फिल्मों से दूर रहती है, लेकिन बावजूद इसके अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अभी हाल में रिद्धिमा कपूर साहनी ने कहा है कि बॉलीवुड स्टार्स ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बच्चे होने की वजह से उन्हें शुरुआती दिनों में एक्सपोजर और अटेंशन मिला। हालांकि, उनकी सफलता सिर्फ इसी की वजह से नहीं है। रिद्धिमा ने कहा कि आदमी का काम ही उसे बनाता या बिगाड़ता है। पेश से जूलरी डिजाइनर रिद्धिमा ने कहा कि लोग उन पर सुविधाओं के साथ पैदा होने का आरोप लगाते हैं, फिर यह मैटर नहीं करता कि क्या जॉब उन्होंने चुनी है।


नेपोटिज्म: रणबीर-करीना के स्टार किड्स होने पर बोलीं रिद्धिमा कपूर- उनका काम बोलता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Top news Kangana Ranaut tests negative for Covid-19 and Jackie Shroff's makeup artist dies
माहिरा खान
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भारत में भी खूब लोकप्रिय हैं। माहिरा अपनी खूबसूरती और सधी हुई एक्टिंग के लिए जानी जाती है। माहिरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो पाकिस्तान की काफी मशहूर अभिनेत्री हैं और शाहरुख खान के साथ रईस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। माहिरा खान का जन्म 21 दिसंबर 1984 को पाकिस्तान के कराची में हुआ था। माहिरा फिल्मों के अलावा कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं। माहिरा ने हाल ही में जी5 की एक अपकमिंग वेबसीरीज साइन की है, जहां वे एक छोटी सी कहानी सुनाएंगी। बता दें कि बीते कुछ सालों से पाकिस्तानी कलाकारों को बॉलीवुड में बैन कर दिया गया है। ऐसे में माहिरा ने इस पर निराशा जाहिर की है।  यूट्यूब चैनल फिल्म कम्पैनियन से बात करते हुए माहिरा ने कहा कि उन्हें ऐसे वेब सीरीज के ऑफर हुए जो भारतीय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होते लेकिन उन्होंने डर की वजह से मना कर दिया था। 


खुलासा: पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान को मिले थे कई भारतीय वेब सीरीज के ऑफर, इस डर के चलते कर दिया था मना
विज्ञापन
Top news Kangana Ranaut tests negative for Covid-19 and Jackie Shroff's makeup artist dies
टीवी सीरियल - फोटो : सोशल मीडिया
टीआरपी की रेस में लगातार हाशिये पर छूटते जा रहे एंटरटेनमेंट चैनल सोनी के दो नए शोज के बीच में ही बंद होने की खबरों से इन चैनलों में काम करने वाले सैकड़ों कलाकारों व तकनीशियनों के परिवार संकट में आ गए हैं। जानकारी के मुताबिक चैनल के दो शोज 'सरगम की साढ़े साती' और 'स्टोरी 9 मंथ्स की' को बीच में ही बंद करने का फैसला लिया चुका है। चैनल के अधिकारी कहते रहे हैं कि वे कोई शो टीआरपी के लिए नहीं बनाते लेकिन इन दोनों शोज को बंद करने की वजह इनकी लगातार गिरती टीआरपी ही है।



कोरोना संकट: फिर पिटे सोनी चैनल के दो धारावाहिक, 'सरगम की साढ़े साती' और 'स्टोरी 9 मंथ्स की' को बंद करने का फैसला
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed