{"_id":"613dfe3b8ebc3ebd6b0d0f73","slug":"top-news-pm-sent-condolence-message-on-akshay-kumar-mother-kumkum-bhagya-fame-ruchi-savarna-pregnant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Top-10: 'बबिता जी' ने देश के नाम लिखा ओपन लेटर, सामने आया नरगिस फाखरी-उदय चोपड़ा का रिश्ता, पढ़ें 10 बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Top-10: 'बबिता जी' ने देश के नाम लिखा ओपन लेटर, सामने आया नरगिस फाखरी-उदय चोपड़ा का रिश्ता, पढ़ें 10 बड़ी खबरें
Sun, 12 Sep 2021 07:39 PM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 12 Sep 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड टॉप 10 न्यूज़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलीविजन धारावाहिक कुमकुम भाग्य फेम अभिनेता अंकित मोहन जल्द ही पिता बनने वाले हैं। टीवी इंडस्ट्री के प्यारे कपल्स में से एक अंकित मोहन और रुचि सवर्ण जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस बारे में अभिनेता अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी।
पाकिस्तानी कॉमेडियन उमर शरीफ
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के दिग्गज कॉमेडियन और टीवी पर्सनालिटी उमर शरीफ गंभीर रूप से बीमार हैं। पीटीआई के अनुसार उमर के परिवार ने शनिवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से उनके अमेरिका की स्वास्थ्य यात्रा की व्यवस्था के लिए मदद मांगी है। उमर इन दिनों कराची के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि पिछले साल ही उनके दिल की बाईपास सर्जरी हुई थी और इसके बाद से ही उनकी सेहत में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है।
पाकिस्तान: स्टैंडअप कॉमेडियन उमर शरीफ की हालत नाजुक, पत्नी ने मांगी प्रधानमंत्री से मदद
पाकिस्तान: स्टैंडअप कॉमेडियन उमर शरीफ की हालत नाजुक, पत्नी ने मांगी प्रधानमंत्री से मदद
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पिछले काफी समय से निजी जिंदगी में आईं परेशानियों के कारण चर्चा में हैं। शिल्पा के पति को अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि तमाम परेशानियों के बीच भी शिल्पा एक मजबूत महिला की तरह अपने परिवार को संभाल रही हैं। हाल ही में शिल्पा अपने घर गणपति को ले आईं थीं। शिल्पा का नाम उन सितारों में शामिल हैं जो हर साल बड़े धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाते हैं और गणपति को अपने घर स्थापित करते हैं।
गणेश चतुर्थी 2021 : शिल्पा शेट्टी ने परिवार संग किया डेढ़ दिन के गणपति का विसर्जन, तस्वीरें वायरल
गणेश चतुर्थी 2021 : शिल्पा शेट्टी ने परिवार संग किया डेढ़ दिन के गणपति का विसर्जन, तस्वीरें वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थ शुक्ला, विशाल आदित्य सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के मशहूर अभिनेता और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया और अभी भी मनोरंजन जगत इस गम से उबर नहीं पा रहा है। महज 40 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था और उनके जाने के बाद से फैंस उनकी मां रीता शुक्ला और कथित गर्लफ्रेंड शहनाज का हालचाल जानने की कोशिश कर रहे हैं। जिस तरह से सिद्धार्थ को अंतिम विदाई देते हुए शहनाज की तस्वीरें सामने आईं थीं वो दिल तोड़ देने वाली थीं। सिद्धार्थ के चले जाने के बाद से बताया जा रहा है कि शहनाज गुमसुम सी रहने लगी हैं।
यादें: निधन से दो तीन दिन पहले विशाल आदित्य से मिले थे सिद्धार्थ शुक्ला, आखिरी बार हुईं बातें जानकर भर जाएंगी आंखें
यादें: निधन से दो तीन दिन पहले विशाल आदित्य से मिले थे सिद्धार्थ शुक्ला, आखिरी बार हुईं बातें जानकर भर जाएंगी आंखें
विज्ञापन
मुनमुन दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता बेशक लोगों के दिलों पर अपनी अदाओं से राज करती हों, लेकिन अपने निजी जीवन को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कई बार मुनमुन अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ चुकी हैं। एक बार फिर मुनमुन ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया है जिसके बाद लोगों ने उनकी क्लास लगा दी है। दरअसल, मुनमुन ने एक ओपन लेटर लिखा है और अपनी भड़ास निकाली है। इस लेटर को लिखते हुए एक्ट्रेस ने कहा है कि उन्हें खुद को भारत की बेटी कहते हुए भी शर्म आती है।
खरी-खरी: देश के नाम ‘बबीता जी’ ने लिखा ओपन लेटर, बोलीं –'खुद को भारत की बेटी कहने पर आती है शर्म'
खरी-खरी: देश के नाम ‘बबीता जी’ ने लिखा ओपन लेटर, बोलीं –'खुद को भारत की बेटी कहने पर आती है शर्म'