फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन और विवेक अग्निहोत्री ने खोला बॉलीवुड का काला सच

Thu, 02 Sep 2021 11:57 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 02 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
top news Siddharth Shukla dies of heart attack and Vivek Agnihotri reveals dark truth of Bollywood
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
बिग-बॉस 13 के विजेता रह चुके मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र 40 साल थी। अचानक हुई इस मौत से पूरी टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड जबरदस्त सदमे में है। सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ सी आ गई है। हर कोई अपने अपने अंदाज में सिद्धार्थ को याद कर रहा है। ज्यादतर फैन्स को यकीन ही नहीं आ रहा है कि इतनी बड़ी घटना आखिर कैसे घट गई। आइए जानते हैं कि इंडस्ट्री से जुड़े लोग और सिद्धार्थ के साथ काम कर चुके कलाकारों ने इस खबर पर कैसे रिएक्ट किया और उन्होंने कैसे श्रद्धांजलि दी।



Sidharth Shukla Death: सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन
 
top news Siddharth Shukla dies of heart attack and Vivek Agnihotri reveals dark truth of Bollywood
विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने टि्वटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बॉलीवुड पर निशाना साधा है। विवेक के पोस्ट शेयर करते ही इंटरनेट यूजर्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। विवेक ने अपनी पोस्ट में लिखा- ‘मैंने बॉलीवुड को समझने के लिए काफी साल बिताए हैं कि यह कैसे काम करता है। जो आप देखते हैं वह बॉलीवुड नहीं है। असली बॉलीवुड अपने गहरे सहयोगियों में पाया जाता है। इसका निचला भाग इतना काला है कि एक आम आदमी के लिए थाह पाना नामुमकिन है। आइए इसे समझते हैं: इस अंधेरे में आप टूटे हुए सपने, कुचले हुए सपने, दबे हुए सपने देख सकते हैं। बॉलीवुड अगर टैलेंट का मकबरा है तो टैलेंट का शमशान भी है। यह अस्वीकृति के बारे में नहीं है। जो कोई भी यहां आता है, वह जानता है कि अस्वीकृति सौदे का हिस्सा है।'



सोशल मीडिया: विवेक रंजन अग्निहोत्री ने बॉलीवुड पर निशाना साधा, कहा- जो आप देखते हैं वो असली नहीं
top news Siddharth Shukla dies of heart attack and Vivek Agnihotri reveals dark truth of Bollywood
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के गलियारों में बीते काफी महीनों से कटरीना कैफ और विक्की कौशल के इश्क की चर्चा हो रही है। लेकिन इन दोनों ने ही कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया कि ये दोनों एक रिश्ते में हैं। परंतु वो कहावत तो अपने सुनी होगी प्यार और तकरार कितना भी छुपा लो सामने आ ही जाता है और ऐसा ही कुछ हुआ है बॉलीवुड की 'शीला' यानी कटरीना और 'उरी' अभिनेता विक्की कौशल के साथ भी। अब कई रिपोर्ट्स में दोनों की शादी को लेकर कयास लगाए जाने लगे। बताया जा रहा है कि दोनों ने सीक्रेट सगाई कर ली है। हालांकि, विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल ने इस खबर को सिरे से खारिज करते हुए अफवाह बताया था। वहीं, अब बताया जा रहा है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ इसी साल दिसंबर के महीने में शादी कर सकते हैं। 

सोशल मीडिया: कटरीना कैफ और विक्की कौशल इस साल दिसंबर में कर रहे हैं शादी!
विज्ञापन
विज्ञापन
top news Siddharth Shukla dies of heart attack and Vivek Agnihotri reveals dark truth of Bollywood
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
चार बार बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी आगामी फिल्म कंगना रणौत को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। फिल्म का ट्रेलर सामने आने बाद से ही उन्हें खूब तारीफें मिल रहीं। फिल्म 'थलाइवी' में तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के अभिनेत्री से पॉलिटिशन बनने के पूरे सफर को दिखाया गया है। जयललिता के रोल में दिखीं कंगना दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। कंगना रणौत की फ़िल्म थलाइवी 10 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ऐसे में कंगना इन दिनों खूब प्रचार-प्रसार में जुटी हैं। इन दिनों लगभग रोज ही कंगना अपने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के अपडेट्स, गाने और पोस्टर साझा कर रही हैं। इसी क्रम में कंगना अपने इंस्टाग्राम बायो में अपनी फिल्म के ट्रेलर का लिंक साझा करना चाहती हैं। लेकिन किसी कारणवश वह ऐसा नहीं कर पा रही हैं। 


सोशल मीडिया: फिल्म 'थलाइवी' को लेकर इंस्टाग्राम पर भड़कीं कंगना रणौत, कहा- बदलो ईस्ट इंडिया कंपनी वाला नजरिया
विज्ञापन
top news Siddharth Shukla dies of heart attack and Vivek Agnihotri reveals dark truth of Bollywood
टॉम क्रूज - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज को बड़े परदे पर देखने का अरसे से इंतजार कर रहे उनके प्रशंसकों के लिए दिल दुखाने वाली खबर है। टॉम क्रूज को दो मेगा बजट फिल्में ‘टॉप गन: मैवेरिक’ और ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ अब इस साल रिलीज नहीं होगी। हॉलीवुड सिनेमा पर करीब से नजर रखने वाले सूत्रों की मानें तो इन फिल्मों की रिलीज कोरोना संक्रमण के चलते दुनिया के तमाम देशों में सिनेमाघरों के अब भी पूरी क्षमता से न खुल पाने के चलते टाली जा रही है। इन फिल्मों की कुछ खास झलकियां हाल ही में हुए सिनेमाकॉन उत्सव में दिखाई गईं थी जिनके चलते हॉलीवुड फिल्मों के प्रशंसकों को ये उम्मीद बंधी थी कि ये फिल्में इसी साल रिलीज हो सकती हैं।


हॉलीवुड: टॉम क्रूज के फैंस के लिए बड़ी खबर, अब इन तारीखों को रिलीज होंगी ‘टॉप गन: मैवेरिक’ ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed