{"_id":"5b478f314f1c1b00278b60d1","slug":"top-trending-bhojpuri-video-song-of-the-week","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस हफ्ते इन 3 भोजपुरी गानों ने मचाई धूम, किसी का हॉट अंदाज हुआ वायरल तो किसी ने कहा 'सोनू...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस हफ्ते इन 3 भोजपुरी गानों ने मचाई धूम, किसी का हॉट अंदाज हुआ वायरल तो किसी ने कहा 'सोनू...'
Fri, 13 Jul 2018 12:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
PAWAN SINGH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भोजपुरी सिनेमा का अपना ही एक क्रेज है। भोजपुरी फिल्मों में जहां हीरो का एक्शन अंदाज दर्शकों को पसंद आता है तो वहीं हीरोइनें भी अपनी बोल्ड अदाओं से लोगों का दिल जीतने में पीछे नहीं रहती हैं। साथ ही भोजपुरी गाने का क्रेज इतना है कि रिलीज होते ही ये ट्रेडिंग में आ जाता है। भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलैरिटी को देखते हुए जुलाई महीने से हमने आपके लिए एक नया कॉलम शुरू किया हैं। जिसमें आपको हर हफ्ते भोजपुरी के ट्रेंडिंग गानों के बारें में बताएंगे।
2 of 4
इस हफ्ते तीन भोजपुरी गानों ने धूम मचाई है। बात करते हैं पहले गाने की। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्म 'वांटेड' का गाना 'बिन बियाहे राजा जी' इन दिनों खूब सुना जा रहा है। 7 जुलाई को अपलोड किए गए इस गाने को अब तक 1,280,431 व्यूज मिल चुके हैं। इससे पहले इस गाने का ऑडियो वर्जन भी आ चुका है लेकिन वीडियो में पवन सिंह का अंदाज काबिले तारीफ है। इस गाने में पवन सिंह के साथ मणि भट्टाचार्य का हॉट अंदाज दर्शकों को दीवाना बना देगा।
3 of 4
दूसरा गाना है हरियाणा की लोकप्रिय डांसर और ‘बिग बॉस 11’ में अपने बिंदास अंदाज की वजह से सुर्खियां लूटने वाली सपना चौधरी का। सपना फिल्म ‘बैरी कंगना 2’ में ‘मेरे सामने आके’ पर आइटम जांस करती नजर आ रही हैं। सपना चौधरी का ‘मेरे सामने आके’ पर डांस बहुत ही कमाल है और हर बार की तरह उनका ये गाना लोगों को ठुमके लगाने पर मजबूर कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
तीसरा गाना है काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का। वायरल हो रहा ये वीडियो 'छठ के गीत' और पिछले साल वायरल हुये गीत 'सोनू हमरा पे भरोसा काहे नइखे' का कॉकटेल है। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने 'सोनू हमरा पर भरोसा काहे नइखे' पर परफॉर्म किया है और दोनों इस पर जमकर डांस करते दिख रहे हैं। खास बात यह कि इस सॉन्ग में काजल राघवानी खेसारी लाल यादव से पंगे लेती नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी संघर्ष नाम की फिल्म में नजर आने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।