अभिनेता अरशद वारसी का कहना है कि वह कभी भी व्यस्क कॉमेडी नहीं करेंगे और वह केवल इसलिए नहीं क्योंकि वह इसको लेकर सहज नहीं है बल्कि इसलिए भी क्योंकि वह नहीं चाहते कि उनके बच्चे उन्हें यह करता देखें। अरशद गोलमाल सीरिज, 'टोटल धमाल', 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' जैसी कई हिट कॉमेडी फिल्में कर चुके हैं।
{"_id":"5c7a60d2bdec22737361d0f5","slug":"total-dhamaal-actor-arshad-warsi-says-i-do-not-want-to-do-a-sex-comedy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एडल्ट कॉमेडी नहीं करना चाहते अरशद वारसी, बोले- 'मैं नहीं चाहता मेरे बच्चे मुझे...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एडल्ट कॉमेडी नहीं करना चाहते अरशद वारसी, बोले- 'मैं नहीं चाहता मेरे बच्चे मुझे...'
Sat, 02 Mar 2019 04:27 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 02 Mar 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
Total Dhamaal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरशद वारसी
अभिनेता ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, 'मैं व्यस्क कॉमेडी नहीं करना चाहता क्योंकि मैं उसे करने में सहज नहीं हूं। मैं कभी था भी नहीं और भविष्य में भी मैं खुद को यह करता नहीं देखता।' उन्होंने कहा- मुझे कोई दिक्कत नहीं अगर दूसरे लोग व्यस्क कॉमेडी कर रहे हैं, मैं इससे उन्हें लेकर कोई राय नहीं बनाता।
अरशद वारसी
अरशद ने कहा, 'कई बार मैं खुद भी इसे देखता हूं लेकिन मैं इसे कर नहीं सकता। ना केवल इसलिए कि मैं इसे करने में सहज नहीं हूं बल्कि इसलिए भी क्योंकि मेरे भी बच्चे हैं। मैं नहीं चाहता कि वह मुझे ऐसा करता देखें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
total dhamaal
अपनी कॉमिक और टाइमिंग के लिए बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले एक्टर अरशद वारसी की 'टोटल धमाल' बाजार में खूब धमाल मचा रही है। अरशद वारसी ने ज्यादातर किरदार कॉमेडी वाले किए हैं लेकिन हर किरदार को उन्होंने अपने तरीके से नया रूप किया है और इसमें वे कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन
Munna Bhai MBBS
साल 2003 में 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' और 2006 में 'लगे रहो मुन्ना भाई' में 'सर्किट' के किरदार से अरशद मशहूर हुए। अरशद के एक्टिंग करियर की शुरुआत 1996 की फिल्म 'तेरे मेरे सपने' से हुई थी, जिसे अमिताभ बच्चन की कंपनी एबीसीएल ने प्रोड्यूस किया था।
इनपुट भाषा से भी
इनपुट भाषा से भी