फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

200 करोड़ की कमाई कर अनिल-माधुरी की फिल्म ने मचाया 'टोटल धमाल', 19 दिन बाद भी कलेक्शन धुआंधार

Wed, 13 Mar 2019 12:39 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 13 Mar 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
Total Dhamaal box office collection Ajay Devgn Anil Kapoor film collects Rs 143 crore yet
Total Dhamaal

मल्टीस्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। आलम ये है कि फिल्म ने 19 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 141 करोड़ की कमाई और वर्ल्डवाइड 200 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन करीब 143 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 'टोटल धमाल' में अजय देवगन (Ajay Devgn), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) जैसे स्टार्स हैं। फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में है।

Total Dhamaal box office collection Ajay Devgn Anil Kapoor film collects Rs 143 crore yet
Total Dhamaal
इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने आंकड़े शेयर करते हुए पोस्ट किया कि फिल्म ने इंडिया में 167.54 करोड़ की कमाई और ओवरसीज में 43.32 करोड़ की कमाई की है जिसे मिलाकर फिल्म ने वर्ल्डवाइड टोटल 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।


 
Total Dhamaal box office collection Ajay Devgn Anil Kapoor film collects Rs 143 crore yet
total dhamaal

रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने 16.50 करोड़ रुपये की जबरदस्त ओपनिंग की थी। 'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म ने अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी धमाल सीरीज के इस तीसरे भाग ने अपनी रिलीज के 19 वें दिन यानि इस मंगलवार को 1 करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह अब तक फिल्म ने 143 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Total Dhamaal box office collection Ajay Devgn Anil Kapoor film collects Rs 143 crore yet
Total Dhamaal - फोटो : firstpost
पिछले दो हफ्ते में शानदार कलेक्शन करके अपना बजट निकाल लिया था पहले हफ्ते में 'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) फिल्म ने 94.55 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 38.05 करोड़ और तीसरे हफ्ते में अब तक 8.41 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने 12 दिन में 125 करोड़ की कमाई कर ली थी। इस फिल्म का बजट करीब 90 से 100 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म बजट निकालकर कमाई करना शुरू कर चुकी है। 
विज्ञापन
Total Dhamaal box office collection Ajay Devgn Anil Kapoor film collects Rs 143 crore yet
Total Dhamaal
'टोटल धमाल' फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, ईशा गुप्ता, अरशद वारसी और जावेद जाफरी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 'धमाल' सीरीज की तीसरी फिल्म है। 'टोटल धमाल' विदेशी बॉक्स ऑफिस पर लगभग 35 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed