{"_id":"5c7e46b5bdec2214173a134b","slug":"total-dhamaal-box-office-collection-day-10-ajay-devgn-madhuri-dixit-and-anil-kapoor-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्शकों के दिल में उतरी 'टोटल धमाल', रिलीज के 10वें दिन भी बॉक्स आफिस पर हुआ शानदार कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दर्शकों के दिल में उतरी 'टोटल धमाल', रिलीज के 10वें दिन भी बॉक्स आफिस पर हुआ शानदार कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 05 Mar 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
(Total Dhamaal)
Link Copied
पिछले हफ्ते रिलीज हुई मल्टी स्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन करीब 110 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 'टोटल धमाल' में अजय देवगन (Ajay Devgn), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) जैसे स्टार्स हैं।
Trending Videos
2 of 5
Total Dhamaal
'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म ने अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म ने शुक्रवार को 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं शनिवार को कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखा गया और फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। रविवार को फिल्म के कलेक्शन में और ज्यादा उछाल देखने को मिला। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के आंकड़ों के मुताबिक 'टोटल धमाल (Total Dhamaal)' ने रविवार को 10.5 से 11 करोड़ रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
total dhamaal
अब तक के कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते इस फिल्म ने 94.55 करोड़, शुक्रवार को 4.75 करोड़ और दूसरे शनिवार को 7.02 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म का बजट करीब 90 से 100 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म बजट निकालकर कमाई करना शुरू कर चुकी है। इस तरह फिल्म ने 10 दिन के अंदर लगभग 117 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
4 of 5
Total Dhamaal Luka Chuppi
- फोटो : file photo
'ग्रैंड मस्ती' फिल्म इंद्र कुमार की पहली 100 करोड़ी फिल्म थी और टोटल धमाल ने एक बार फिल्म से साबित कर दिया कि वह दर्शकों के टेस्ट को भलीभांति जानते हैं।' 'टोटल धमाल' माधुरी दीक्षित की पहली फिल्म है जिसने 100 करोड़ रुपये क्लब में कदम रखा है। टोटल धमाल (Total Dhamaal)' को बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते टक्कर देने के लिए सुशांत सिंह राजपूत-भूमि पेडनेकर की 'सोनचिड़िया' और कार्तिक आर्यन-कृति सेनन की 'लुका छुपी (Luka Chuppi)' रिलीज हुई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
total dhamaal
'टोटल धमाल' फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, ईशा गुप्ता, अरशद वारसी और जावेद जाफरी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 'धमाल' सीरीज की तीसरी फिल्म है। 'टोटल धमाल' विदेशी बॉक्स ऑफिस पर लगभग 35 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।