फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Runway 34: धांसू है अमिताभ बच्चन की मूवी ‘रनवे 34’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने डायरेक्ट की है फिल्म

Mon, 21 Mar 2022 04:36 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Mon, 21 Mar 2022 04:36 PM IST
विज्ञापन
Trailer release of Amitabh Bachchan movie Runway 34 directed by Ajay Devgan
रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 इस समय खूब चर्चा में है। अपने अभिनय के लिए जाने जाने वाले अजय देवगन 'रनवे 34' में आपको अभिनेता, निर्देशक और निर्माता अपने तीनों अवतारों में मनोरंजन का ट्रिपल डोज देने के लिए तैयार हैं। अजय देवगन की ये फिल्म इस ईद पर रिलीज हो रही है।

Trailer release of Amitabh Bachchan movie Runway 34 directed by Ajay Devgan
रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया

रनवे 34 सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक कहानी है। 'रनवे 34' की कहानी मुख्य रुप से कैप्टन विक्रांत खन्ना के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में विक्रांत खन्ना का किरदार अजय देवगन ने निभाया है, जो पायलट की भूमिका में है। फिल्म में अजय देवगन की फ्लाइट अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से टेक-ऑफ करने के बाद खराब मौसम में तूफान में फंस जाती है।

Trailer release of Amitabh Bachchan movie Runway 34 directed by Ajay Devgan
रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया

आसमान में खराब मौसम में फंसी फ्लाइट में अजय देवगन के साथ अमिताभ बच्चन भी हैं। ट्रेलर में अजय देवगन अपनी को-पायलट के साथ प्लेन को निकालने की जद्दोजहद में दिख रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन की सह-पायलट के रूप में रकुल प्रीत सिंह भी हैं। इससे पहले रकुल प्रीत ने ऐसी भूमिका कभी नहीं निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trailer release of Amitabh Bachchan movie Runway 34 directed by Ajay Devgan
फिल्म रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया

रनवे 34, 29 अप्रैल 2022 को ईद के मौके पर  रिलीज हो रही है। ये फिल्म अजय देवगन के एफफिल्म्स द्वारा निर्मित है। इस फिल्म के सह-निर्माता कुमार मंगत पाठक, विक्रांत शर्मा, संदीप हरीश केवलानी, त्रलोक सिंह जेठी, हसनैन हुसैनी और जय कनौजिया हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed