ध्वनि भानुशाली ने बहुत ही कम समय में म्यूजिक इंडस्ट्री में वह जगह बनाई है, जिसे हासिल करने में लोगों को वर्षों बीत जाते हैं। आज यानि कि 22 मार्च को ध्वनि का 24वां जन्मदिन है। बहुत ही कम समय ने ध्वनि भानुशाली के गानों ने यूट्यूब पर तहलका मचा रखा है। म्यूजिक इंडस्ट्री में ध्वनि ने बहुत ही छोटी उम्र में कदम रख दिया था। 2017 में मात्र 19 साल की आयु में ही फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया के गाने हमसफर के फीमेल वर्जन को गाया था। इस गाने में ध्वनि की आवाज लोगों को बहुत पसंद आई थी। आज की तारीख में ध्वनि यूट्यूब पर अपने गाने 'वास्ते' के लिए एक बिलियन व्यूज बटोरने वाली सबसे कम उम्र की इंडियन पॉप स्टार हैं। ध्वनि के जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको उनके 5 गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने यूट्यूब पर तहलका मचा रखा है।
Birthday Special: ध्वनि भानुशाली के टॉप 5 गाने, जो यूट्यूब पर मचा चुके हैं तहलका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलबर-दिलबर
फिल्म 'सत्यमेव जयते' का गाना 'दिलबर-दिलबर' ध्वनि ने नेहा कक्कड़ और इक्का सिंह के साथ मिलकर गाया था। इस गाने को यूट्यूब पर इतनी बार देखा गया, जिसका रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल है। 24 साल की ध्वनि को इस गाने से असली पहचान मिली थी।
लेजा रे
उस्ताद सुल्तान खान और श्रेया घोषाल की आवाज में गाया गया गाना लेजा रे का रीमेक ध्वनि भानुशाली ने गाया था। ये गाना लोगों को काफी पसंद आया था। इस गाने को नई म्यूजिक और लिरिक्स के साथ गाया गया था। गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया था और इसके लिरिक्स रश्मि विराग ने लिखे थे। गाने को 762 मिलियन व्यूज मिले हैं।
वास्ते
वास्ते गाना यूट्यूब पर सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला म्यूजिक वीडियो है। 2019 में लांच हुए इस गाने को अब तक 1 बिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने का म्यूजिक भी तनिष्क बागची ने दिया था और इसके लिरिक्स अराफत महमूद ने लिखे थे।
इशारे तेरे
इशारे तेरे गाने में ध्वनि भानुशाली और गुरु रंधावा ने अपनी आवाज दी थी। ये गाना साल 2018 में रिलीज हुआ था। इस गाने के अब तक 569 मिलियन व्यूज हो चुके हैं।