फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Web Series: एक्शन, थ्रिलर और रोमांच से भरी हैं ये पांच वेब सीरीज, जानिए किस ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते हैं आप

Mon, 21 Mar 2022 03:42 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 21 Mar 2022 03:42 PM IST
विज्ञापन
best indian web series in hindi on ott netflix amazon disney plus hotstar
हिंदी भाषा की एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज - फोटो : social media

आज के समय में ओटीटी प्लेटफार्म पर आने वाली वेब सीरीज की वजह से एंटरटेनमेंट का नजरिया ही बदलकर रख दिया है। ओटीटी की वजह से वह कहानियां भी निकलकर लोगों के सामने आई हैं, जिसे शायद अब तक निर्माता निर्देशक बड़े पर्दे पर दिखाने से कतराते रहे हैं। आज क्रिएटर्स अपनी कल्पना की उड़ान को पर्दे पर उकेरने और सच्ची घटनाओं को दिखाने के लिए स्वतंत्र महसूस करते हैं और यही वजह है कि दर्शकों की रुचि भी ओटीटी की तरफ खासा बढ़ गई है। ओटीटी प्लेटफार्म्स पर एक से बढ़कर एक वेब सीरीज भरी पड़ी हैं। आज हम आपको बताएंगे हिंदी भाषा की उन वेब सीरीज के बारे में जिनमें आपको एक्शन, थ्रिलर और रोमांच सब कुछ देखने को मिलेगा।

best indian web series in hindi on ott netflix amazon disney plus hotstar
द फैमिली मैन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

द फैमिली मैन-
मनोज बाजपेयी स्टारर 'द फैमिली मैन' ड्रामा और सस्पेंस से भरी हुई हिंदी भाषा की एक भारतीय वेब सीरीज है। इस सीरीज का दूसरा सीजन भी आ चुका है। इस सीरीज में मनोज बाजपेयी ने इस सीरीज में टास्क एजेंट श्रीकांत का किरदार निभाया है। अगर आप कुछ अच्छा देखना चाहते हैं तो ये सीरीज जरूर देखनी चाहिए। 'द फैमिली मैन' को आप ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon prime video) पर देख सकते हैं।

best indian web series in hindi on ott netflix amazon disney plus hotstar
भौकाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भौकाल-
वेब सीरीज भौकाल ने रिलीज के बाद ही धूम मचा दी थी और इसका सीजन 2 भी आ  चुका है। क्राइम और एक्शन थ्रिलर से भरपूर इस सीरीज में मोहित रैना एसपी सिकेरा के किरदार में हैं। इस वेब सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर (Mx Player) पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
best indian web series in hindi on ott netflix amazon disney plus hotstar
मिर्जापुर 2 - फोटो : अमेजन प्राइम वीडियो

मिर्जापुर-
अली फजल, पंकज त्रिपाठी, विक्रांत मैसी और दिव्येंदु शर्मा जैसे बेहतरीन स्टार कास्ट के साथ ये दमदार वेब सीरीज स्ट्रीम होने के बाद खूब हिट हुई थी। इस सीरीज का एक-एक किरदार और डायलॉग खूब हिट हुआ था। मिर्जापुर की पृष्ठभूमि पर फिल्माई गई इस वेब सीरीज में तमंचो का व्यापार और गोलियों की भरपूर बौछार दिखाई गई है। अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) की ये वेब सीरीज एक क्राइम थ्रिलर एक्शन ड्रामा है।

विज्ञापन
best indian web series in hindi on ott netflix amazon disney plus hotstar
सेक्रेड गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया

सेक्रेड गेम्स-
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की सीरीज सेक्रेड गेम्स भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस सीरीज का दूसरा सीज भी आ चुका है। इस सीरीज का निर्देशन अनुराग कश्यप और नीरज घेवान ने किया है। जहां पहले सीजन में जरायम की दुनिया में उदय होते गणेश गायतोंडे की नजर से मुंबई को देखा गया तो वहीं दूसरे सीज में गायतोंडे के पतन की कहानी है। ये सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज में से एक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed