विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीरी फाइल्स' इस समय सभी का दिल जीत रही है। यह पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है और ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म को रिलीज से पहले काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। एक समय तो ऐसा लगा कि फिल्म रिलीज हो ही नहीं पाएगी, लोकिन इस फिल्म को सरकार का बहुत समर्थन मिला। नतीजा यह हुआ कि फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया। कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी यह फिल्म सरकार का सपोर्ट पाने और ट्रैक्स फ्री होने वाली भारतीय सिनेमा कि पहली फिल्म नहीं है। इससे पहले भी कई फिल्मों को सरकार का समर्थन मिल चुका है।
Support: 'द कश्मीर फाइल्स' से पहले बॉलीवुड की ये फिल्में हो चुकी हैं 'टैक्स फ्री', यहां देखें पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तानाजी: द अनसंग वॉरियर
मराठा वीर तानाजी के जीवन और उनके बलिदान को दिखाती इस फिल्म ने भी सरकार का दिल जीता था और उनका सपोर्ट पाने में कामयाब रही थी। इस फिल्म को महाराष्ट्र, यूपी और हरियाणा में टैक्स फ्री किया गया था। इस फिल्म में तानाजी का किरदार अजय देवगन ने निभाया था।
टॉयलेट: एक प्रेम कथा
अक्षय कुमार अपनी फिल्मों से लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं, लेकिन इसके साथ-साथ वह लोगों को जागरुक करने का काम भी बखूबी करते हैं। उनकी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' ऐसे ही गंभीर मुद्दे पर बनी थी, जिसने बहुत तारीफें लूटी थीं। इस फिल्म को यूपी सरकार का पूरा समर्थन मिला था।
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
उरी में हुए आतंकवादी हमले और भारत तरफ से की गई जवाबी सर्जिकल स्ट्राइक को दिखाती इस फिल्म ने लोगों के दिलों को सुकून दिया था। विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म को सरकार ने अपना समर्थन दिया था और सभी राज्यों में इसकी जमकर तारीफ हुई थी।
दंगल
आमिर खान की 2016 में आई फिल्म 'दंगल' भारतीय रेस्लर्स गीता और बबीता फोगाट के जीवन को दिखाती है। इस फिल्म को लगभग सभी राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया था।