फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tripti Dimri: तृप्ति डिमरी के हाथ लगी संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट'? अभिनेत्री ने अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया

Sun, 10 Dec 2023 06:02 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 10 Dec 2023 06:02 PM IST
विज्ञापन
Tripti Dimri Animal Actress claims Reports are false Of Reuniting With Sandeep Reddy Vanga For Prabhas Spirit
तृप्ति डिमरी, संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : social media

'एनिमल' की सफलता ने सभी को चौंका दिया है। रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल स्टारर इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर नया मुकाम हासिल कर लिया है। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित 'एनिमल' की कहानी से लेकर इसके कलाकारों के अभिनय तक की चारों तरफ खूब तारीफ हो रही है। रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म में सभी कलाकारों के साथ-साथ तृप्ति डिमरी की भी खूब तारीफ हो रही है। अपने अभिनय के चलते अभिनेत्री ने लोकप्रियता हासिल की है। फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए न केवल उन्हें नेशनल क्रश बोला गया, बल्कि रणबीर के साथ बोल्ड सीन ने भी सबका ध्यान खींचा। इन सबके बीच अफवाहों का बाजार गरम है कि तृप्ति डिमरी  'स्पिरिट' में काम करने के लिए तैयार हैं। इन खबरों पर तृप्ति ने रिएक्ट किया है।  

Tripti Dimri Animal Actress claims Reports are false Of Reuniting With Sandeep Reddy Vanga For Prabhas Spirit
तृप्ति डिमरी - फोटो : Instagram
अभिनेत्री तृप्ति डिमरी वर्तमान में 'एनिमल' में अपने प्रदर्शन के लिए दर्शकों से प्रशंसा बटोर रही हैं। फिल्म में उनके न्यूड सीन से लेकर उनके अभिनय तक की जमकर तारीफ हो रही है। संदीप रेड्डी वांगा ने सारा अली खान को रिजेक्ट कर तृप्ति डिमरी को यह रोल दिया है। 'एनिमल' की सफलता के बीच अब तृप्ति डिमरी को लेकर खबर आ रही है कि अभिनेत्री के हाथ संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म 'स्पिरिट' भी लग गई है। जहां इन खबरों के चलते अभिनेत्री सुर्खियों में हैं, वहीं अब उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित प्रभास की आगामी फिल्म 'स्पिरिट' का हिस्सा होने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है।
Tripti Dimri Animal Actress claims Reports are false Of Reuniting With Sandeep Reddy Vanga For Prabhas Spirit
तृप्ति डिमरी - फोटो : insta
तृप्ति डिमरी के 'स्पिरिट' का हिस्सा होने की खबरें बॉलीवुड गलियारों में तेजी से फैल रही हैं। लेकिन हाल ही में अभिनेत्री ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है और उन्होंने कुछ ऐसा कहा है, जो तृप्ति के फैंस का दिल तोड़ सकता है। दरअसल, अभिनेत्री ने संदीप रेड्डी वांगा के साथ उनके अगले पैन इंडिया प्रोजेक्ट 'स्पिरिट' के लिए फिर से हाथ मिलाने की अफवाहों का खंडन किया। उन्होंने एक इंटरव्यू में इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए कहा, 'नहीं, अभी तक कुछ भी ऐसा नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Tripti Dimri Animal Actress claims Reports are false Of Reuniting With Sandeep Reddy Vanga For Prabhas Spirit
तृप्ति डिमरी - फोटो : insta

बता दें, तकरीबन 400 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट से बन रही संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' में तृप्ति डिमरी के मुख्य भूमिका निभाने की अफवाह थी। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस बीच, 'एनिमल' के बड़े पर्दे पर आने के बाद से तृप्ति सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में रणबीर के साथ उनके न्यूड सीन सोशल मीडिया पर लीक हो गए और तुरंत वायरल भी हो गए हैं। इतना ही नहीं तृप्ति डिमरी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स भी 700k से बढ़कर 3.2 मिलियन से अधिक हो गए हैं।
Parineeti Chopra: क्या पति राघव की तरह राजनीति में आएंगी परिणीति? अभिनेत्री का जवाब सुन समझ जाएंगे आप

विज्ञापन
Tripti Dimri Animal Actress claims Reports are false Of Reuniting With Sandeep Reddy Vanga For Prabhas Spirit
तृप्ति डिमरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तृप्ति डिमरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री ने साल 2017 में 'पोस्टर बॉयज' के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके साथ ही उन्होंने पहली बार मुख्य भूमिका रोमांटिक ड्रामा 'लैला मजनू' में निभाई थी। हालांकि, अभिनेत्री को साल 2020 की फिल्म 'बुलबुल' में अपनी भूमिका के लिए पहचान मिली थी, जो 'नेटफ्लिक्स' पर रिलीज हुई थी। तृप्ति ने इसके बाद 'कला' में अभिनय किया, जिसे समीक्षकों और फैंस से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। इस फिल्म में अभिनेत्री के साथ मुख्य भूमिका में बाबिल खान थे।
Lust Stories: लस्ट स्टोरीज के लिए कियारा आडवाणी नहीं ये हसीना थीं करण जौहर की पहली पसंद, मां ने नहीं दी इजाजत
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed