एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 14 Jul 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अभय देओल
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभय देओल बेशक इन दिनों फिल्मों से दूर हैं लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई है। अभय निर्माता-निर्देशक अजीत सिंह देओल के बेटे हैं। अभय देओल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2005 में इम्तियाज अली की फिल्म 'सोचा ना था' से की। इसके बाद अभय ने कई सारी फिल्में की लेकिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।
2 of 5
अभय देओल
- फोटो : instagram
लेकिन अभय सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही अभय देओल ने अपनी एक शर्टलेस तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर को लेकर यूजर्स ने अभय देओल को ट्रोल कर उन्हें बूढ़ा और बालों वाला इंसान बता दिया।
3 of 5
अभय देओल
लेकिन अभय भी कहां चुप रहने वाले थे। उन्होंने एक बार फिर अपनी तस्वीर के साथ इन ट्रोल्स का कमेंट शेयर किया। इस कमेंट में ट्रोल ने लिखा था, "तुम्हें यह बालों वाला बूढ़ा इंसान क्यों पसंद है।" अभय ने लिखा, "मुझे हंसी आ रही है। मेरा रेजर खो चुका है। उम्र बढ़ने तक इंतजार करो।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अभय देओल
बात करें अभय देओल के करियर की तो 2011 में प्रदर्शित जोया अख्तर की फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' अभय देओल के करियर के लिए सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में अपने दमदर अभिनय के लिए अभय देओल सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित किए गए।
विज्ञापन
5 of 5
अभय देओल
फिल्मों के साथ-साथ अभय देओल सोशल मुद्दे पर भी खुलकर बोलते रहे हैं। एक बार उन्होंने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स को घेरा था। दरअसल, अभय देओल ने फेसबुक पोस्ट के जरिए गोरेपन की क्रीम का प्रचार करने वाले बॉलीवुड एक्टर्स पर हमला किया था। अभय अपने 14 साल के करियर में करीब 19 फिल्में कर चुके हैं। अभय देओल सेकंड लीड करने में माहिर हैं और वो छोटे से रोल से भी दर्शकों पर अपने अभिनय की गहरी छाप छोड़ते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।