बार्क (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) इंडिया की 11वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है। जिसमें स्टार प्लस के एक टीवी सीरियल ने चौंकाने वाली वापसी की है। इस लिस्ट के जरिए पता चलता है कि कौन सा शो दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा। बार्क इंडिया द्वारा हाल ही में जारी की गई नई टीआरपी लिस्ट में कोई बहुत बड़े बदलाव देखने को नहीं मिल रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते किस सीरियल की कहानी दर्शकों को रास आई और उसे टीआरपी लिस्ट में कौन सी जगह मिली।
TRP WEEK 11: लगातार नंबर एक रहे अनुपमा को करारा झटका, पहले स्थान पर कुंडली भाग्य की शानदार वापसी
कुंडली भाग्य
इस हफ्ते ज़ी टीवी के शो कुंडली भाग्य ने शानदार रेटिंग के साथ टीआरपी चार्ट पर सीधे पहले नंबर पर छलांग लगाई है। धारावाहिक 'कुंडली भाग्य' पहले भी टॉप पर भी रहा था सीरियल में श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर लीड रोल में हैं। फ़िलहाल सीरियल में प्रीता कृतिक को अक्षय से मिलने के लिए जाते हुए देख उसका पीछा करती है। दूसरी तरफ माहिरा प्रीता का पीछा करती है क्योंकि उसे लगता है कि वो अपने पति करण के साथ डेट पर जा रही है और वो ये डेट खराब करना चाहती है।
रुपाली गांगुली का शो 'अनुपमां' दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन कर रहा है। लेकिन इस बार इसे करारा झटका लगा है। नतीजन, बार्क की रिपोर्ट के अनुसार सीरियल 'अनुपमा' इस बार दूसरे नंबर पर आ गया है। इसे टीआरपी रेटिंग में पिछली बार से काफी कम इंप्रेशन मिले हैं। साथ अनुपमां लगातार टॉप पर बने रहने का रिकॉर्ड टूट गया है। जल्द ही शाह हाउस में सभी सदस्य होली का जश्न मनाते हुए नजर आने वाले हैं। इस दौरान वनराज और अनुपमा एक साथ कुछ यादगार पल बिताएंगे और काव्या को जश्न के बीच कई बार झटके लगने वाले हैं।
स्टार प्लस के इस शो को टीआरपी लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है। इसकी कहानी भी दर्शकों को दिलों में घर कर गई है और यह भी अपनी जगह पर कायम है। बीते हफ्ते ये सीरियल तीसरे नंबर पर था। फ़िलहाल सीरियल में आदित्य और इमली दोनों पगडंडीया पहुंच चुके हैं। आदित्य की जिंदगी इमली और मालिनी के बीच उलझ कर रह गई है।
स्टार प्लस के इस शो में जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। इन दिनों मेकर्स सीरत और कार्तिक के बीच गहराती हुई दोस्ती के ट्रैक पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है।फैंस को सीरियल में चल रही कहानी काफी पसंद आ रही है।
कमेंट
कमेंट X