बार्क इंडिया की 57वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई हैं। इस हफ्ते में टीआरपी की दौड़ में कुंडली भाग्य को बड़ा झटका लगा है। छोटे पर्दे के कई शो की टीआरपी में हर हफ्ते काफी बदलाव देखने को मिलता है। बहुत बार एक ही शो दर्शकों के दिलों को काफी जीतता है, जिसके चलते वह लगातार टीआरपी की लिस्ट में शामिल रहता है, लेकिन कुछ शो ऐसे भी हैं जो ज्यादा दिन तक टीआरपी की लिस्ट में टिके नहीं रह पाते हैं।
TRP Week 5: दशर्कों को खूब भा रहा अनुपमा का ट्विस्ट, इस शो ने टॉप पांच में बनाई जगह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस हफ्ते की टीआरपी में सीरियल 'अनुपमा' अब भी नंबर एक पर काबिज है। फिलहाल, सीरियल में वनराज और काव्या के रिश्ते को लेकर काफी बड़ा ड्रामा चल रहा है। भले ही वनराज अनुपमां के साथ एक छत के नीचे रह रहा है, लेकिन अभी भी वो काव्या के साथ भी अपना रिश्ता निभा रहा है। बार्क (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) की रिपोर्ट के अनुसार, सीरियल 'अनुपमा' फिर से टॉप पर है। इस चर्चित शो की टीआरपी पर किसी नए या पुराने शो के आने से कोई असर नहीं पड़ा। रूपाली गांगुली, जो इस धारावाहिकमें मुख्य रोल निभा रही हैं, की काफी तारीफ हो रही है।
वहीं, स्टार प्लस की टीवी सीरियल 'इमली' ने इस हफ्ते भी नंबर दो पर अपनी जगह बनाकर रखी है। इसकी कहानी भी दर्शकों को दिलों में घर कर गई है और यह भी अपनी जगह पर कायम है। ‘इमली’ में फिलहाल आदित्य के दिल में इमली के लिए कुछ फीलिंग जग रही है।
स्टार प्लस का शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने इस बार भी पिछले हफ्ते की तरह नंबर तीन पर अपनी जगह बनाए रखी है। इस समय सीरियल ने अपने हाई वॉल्टेड ड्रामा और मजबूत कहानी के चलते दर्शकों को बांधे हुए है। फिलहाल सीरियल में सई और विराट की शादी हो चुकी है। विराट, सई को अपने घर लेकर आ चुका है। विराट के इस फैसले से घरवाले नाराज हैं। जी टीवी के मशहूर सीरियलकुम कुमभाग्य को इस शो ने पीछे छोड़ दिया है।
इसके अलावा धारावाहिक 'कुंडली भाग्य' को टीआरपी लिस्ट में चौथा स्थान मिला है। यह शो एक बार टॉप पर भी रहा था। कुंडली भाग्य में श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर मुख्य भूमिका में हैं।