फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: 'राधे' का दाम 250 करोड़ रुपये लगने का ये है असली सच, सलमान के मैनेजर ने बताई हकीकत

Thu, 07 May 2020 06:15 PM IST
Avinash Pal रोहिताश सिंह परमार, अमर उजाला, मुंबई
रोहिताश सिंह परमार, अमर उजाला, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Thu, 07 May 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Truth of Salman Khan starrer Radhe Your Most Wanted Bhai on Digital Platform Releasing in 250 Crores
राधे - फोटो : amar ujala, mumbai

हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को ओटीटी प्लेटफॉर्म से ढाई सौ करोड़ रुपये का ऑफर मिला है, यह खबर बाहर आने के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री गुरुवार को पूरे दिन हड़बड़ाई सी दिखी। सलमान खान इस फिल्म के निर्माता भी हैं तो लोग परेशान इस बात से भी हुए कि अगर इतनी बड़ी फिल्म सीधे ओटीटी पर चली जाएगी तो फिर सिनेमाघरों का तो भविष्य ही खतरे में पड़ जाएगा।

Truth of Salman Khan starrer Radhe Your Most Wanted Bhai on Digital Platform Releasing in 250 Crores
Radhe - फोटो : social media

इस बारे में अमर उजाला ने जब सलमान खान के मैनेजर जॉर्डी पटेल से बात की तो उन्होंने एक हिंदी अखबार का नाम लेते हुए कहा, 'मैंने सिर्फ इतना कहा था कि अगर कोई ऑफर आता है तो उस पर विचार किया जाएगा। बाकी सारी बातें जो भी सामने आ रही हैं, वह सब निराधार हैं।' 

Truth of Salman Khan starrer Radhe Your Most Wanted Bhai on Digital Platform Releasing in 250 Crores
Radhe - फोटो : amar ujala mumbai

'तो क्या सलमान की इस फिल्म को ढाई सौ करोड़ रुपये में ओटीटी पर रिलीज होने की बात चल रही थी? ये सवाल पूछने पर  जॉर्डी कहते हैं, 'हमारे पास कोई ऑफर जब आया ही नहीं तो पैसे की बात तो आ ही नहीं सकती। अब यह ढाई सौ करोड़ रुपये का जो आंकड़ा सामने आया, वह कहां से आया है? यह मुझे नहीं पता। मैंने इस बारे में कोई बात नहीं कही।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Truth of Salman Khan starrer Radhe Your Most Wanted Bhai on Digital Platform Releasing in 250 Crores
Salman Khan - फोटो : Social Media

जॉर्डी का कहना है कि अभी तो फिल्म पूरी भी नहीं हुई है तो इसके रिलीज होने की बात कहां से आ रही है। उन्होंने कहा, 'मैंने कहा था कि फिल्म पूरी होने के बाद हम सबसे पहले आसपास की स्थिति का विश्लेषण करेंगे। उसके बाद हम इस फिल्म को कहां रिलीज करना है, इस पर फैसला लेंगे। अभी तो हमारी फिल्म पूरी नहीं हुई है। पता नहीं कि कब इसकी शूटिंग शुरू होगी? कब इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा होगा? तब जाकर इसकी रिलीज पर हम बात कर सकते हैं।' 

विज्ञापन
Truth of Salman Khan starrer Radhe Your Most Wanted Bhai on Digital Platform Releasing in 250 Crores
फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि जॉर्डी ने फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने के लिए इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा, 'मैं इस बात से इनकार नहीं करता हूं कि यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी। मैं कह रहा हूं कि फिल्म पूरी होने के बाद हम पहले स्थिति का जायजा लेंगे। उसके बाद फैसला करेंगे कि हम इसे सिनेमाघरों में रिलीज करें या फिर ओटीटी पर।' प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान, दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

View this post on Instagram

#RadheEid2020 . . . Day 1

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed