कलर्स चैनल के पॉपुलर टीवी सीरियल 'तू आशिकी' की लीड एक्ट्रेस जन्नत जुबैर रहमानी इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। शो के एक सीन में उन्हें अपने को-स्टार ऋत्विक अरोड़ा को गाल पर किस करने को कहा गया। लेकिन इस पर जन्नत की मां भड़क उठीं।
टीवी की इस पॉपुलर एक्ट्रेस को मिली Kiss ना करने की सजा, मेकर्स ने लिया इतना बड़ा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉटब्वॉय पर छपी खबर के मुताबिक, 'जन्नत और ऋत्विक अभी छोटे हैं। कॉन्ट्रैक्ट में किस करने जैसा कोई क्लॉज नहीं था। इसलिए जन्नत की मां ने इस सीन को हटाने के लिए कहा और मेकर्स इसके लिए राजी हो गए।'
वहीं दूसरी रिपोर्ट की मानें तो जन्नत की मां की दखलअंदाजी से मेकर्स नाखुश हैं। वह जीनत को शो से रिप्लेस करना चाहते हैं। इतना ही नहीं इस रोल के लिए तीन एक्ट्रेस का ऑडिशन भी ले लिया गया।
A post shared by Jannat Zubair Rahmani (@jannatzubair29) on
इसमें से एक एक्ट्रेस हैली शाह हैं। 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास' फेम एक्ट्रेस हैली की करीबी दोस्त ने स्पॉटबॉय को बताया, 'हां, हैली को शो 'तू आशिकी' में जन्नत की जगह रिप्लेस करने के लिए अप्रोच किया गया। कुछ प्रोजेक्ट्स के लिए वो पहले ही बुक हैं। इसलिए वह प्रोड्यूसर्स को कमिटमेंट नहीं दे पाईं।'
'चंद्रकांता' और 'चंद्र नंदिनी' एक्ट्रेस पूजा बनर्जी और 'साथ निभाना साथिया' फेम तान्या शर्मा का भी इस रोल के लिए ऑडिशन हुआ। 'तू आशिकी' शो के प्रोड्यूसर महेश भट्ट हैं। इसे गुरुदेव भल्ला प्रोड्क्शन के तले निर्मित किया गया है।