फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को रिलीज हुए सिर्फ तीन दिन हुए हैं। लेकिन ‘धुरंधर’ की छप्परफाड़ कमाई के आगे कार्तिक आर्यन की फिल्म अपना दमखम नहीं दिखा पा रही है। वीकएंड होने के बावजूद इसका कलेक्शन नहीं बढ़ा है।
वीकएंड का फायदा नहीं उठा सकी ‘तू मेरी मैं तेरा…’, तीसरे दिन भी नहीं बढ़ा कलेक्शन; ‘धुरंधर’ के आगे रही कमजोर
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Day 3 Box Office Collection: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' बॉक्स ऑफिस पर कोई जादू नहीं चला सकी है। जानिए, तीसरे दिन फिल्म ने कुल कितनी कमाई कर ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे दिन कितना रहा कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने तीसरे दिन सिर्फ 5.25 करोड़ रुपये ही बटोर हैं। इतना ही कलेक्शन रिलीज के दूसरे दिन किया था। पहले दिन 7.75 करोड़ रुपये का ओपनिंग डे कलेक्शन किया। इस तरह देखा जाए तो तीसरे दिन में ही इस फिल्म की कमाई घटने लगी है।
शनिवार के शुरुआती आंकड़ों से साफ जाहिर है कि कार्तिक आर्यन की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म को दर्शक ज्यादा भाव नहीं दे रहे हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर भी कमजोर शुरुआत की थी। शनिवार को जहां फिल्मों का कलेक्शन बढ़ता है, वहीं 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के कलेक्शन में कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं दिखी।
फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए 23 दिन हो चुके हैं। रणवीर सिंह की फिल्म ने शनिवार को 20.50 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 668 करोड़ रुपये हाे चुका है। जिस रफ्तार से यह कमाई कर रही है। ऐसा लगता है कि जल्द ही 700 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। ऐसे में ‘धुरंधर’ की आंधी के आगे 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' कितना टिक पाएगी, यह वक्त ही बताएगा।
ये खबर भी पढ़ें: Dhurandhar Box Office Collection: 700 करोड़ के करीब पहुंची 'धुरंधर', जानें 23वें दिन छाप डाले कितने करोड़
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, शरीन मंत्री केडिया, किशोर अरोड़ा और भूमि तेवारी ने प्रोड्यूस किया है। कार्तिक आर्यन फिल्म में रे के किरदार में हैं, जबकि अनन्या पांडे रूमी की भूमिका निभा रही हैं। कहानी क्रोएशिया में शुरू होती है, जहां दोस्ती प्यार में बदलती है, लेकिन शादी की बात आते ही रिश्तों में उलझनें और टकराव शुरू हो जाते हैं। जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता जैसे सीनियर कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आते हैं।