फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tuesday Box Office: 'आर्टिकल 370' ने 'क्रैक' को किया पस्त, दर्शक को तरस रही 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'

Wed, 28 Feb 2024 09:42 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 28 Feb 2024 09:42 AM IST
सार

बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 बनने को होड़ लगी हुई है। इन दिनों 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', 'आर्टिकल 370' और 'क्रैक' दर्शक जुटाने की पुरजोर कोशिशें कर रही हैं। 

विज्ञापन
Tuesday Box Office Report Artical 370 Crakk Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya fighter latest collection earning
आर्टिकल 370, क्रैक, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 बनने के लिए भिड़ंत जारी है। इन दिनों तीन फिल्में सिनेमाघरों में दर्शक जुटाने की पुरजोर कोशिशें कर रही हैं। इनमें शाहिद कपूर और कृति सेनन की 19 दिन पहले रिलीज हुई फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' समेत यामी गौतम अभिनीत 'आर्टिकल 370' और विद्युत जामवाल-अर्जुन रामपाल अभिनीत 'क्रैक' शामिल हैं। इन तीनों फिल्मों ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया? आइए जान लेते हैं-

Tuesday Box Office Report Artical 370 Crakk Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya fighter latest collection earning
क्रैक: जीतेगा तो जिएगा रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'क्रैक'

आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी विद्युत जामवाल, अर्जुन रामपाल और नोरा फतेही जैसे सितारों से सजी फिल्म 'क्रैक' ने बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी। हालांकि, यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग नहीं ले पाई। साथ ही इसकी रफ्तार भी बेहद धीमी रही है। 'क्रैक' की कमाई में लगातार गिरावट जारी है। फिल्म ने अपनी रिलीज के चार दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 9.70 करोड़ रुपये की कमाई की। मूवी ने पांचवें दिन (मंगलवार) को एक करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन 10.70 करोड़ रुपये ही हो पाया है। 

Tuesday Box Office Report Artical 370 Crakk Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya fighter latest collection earning
आर्टिकल 370 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'आर्टिकल 370'

आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी फिल्म 'आर्टिकल 370' का धमाल जारी है। यामी गौतम अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। 25-35 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस 5.9 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। 'आर्टिकल 370' ने अपनी रिलीज के चार दिन में 26.15 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, इसने पांचवें दिन (मंगलवार) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन 29.40 करोड़ रुपये हो गया है। 

The Watchers: मनोज नाइट शामलन की बेटी ने रचा हॉलीवुड का नया हॉरर संसार, इस दिन रिलीज होने जा रही फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Tuesday Box Office Report Artical 370 Crakk Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya fighter latest collection earning
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'

अमित जोशी और आराधना शाह ने फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के जरिए दर्शकों के सामने अनोखी कहानी पेश की। हालांकि, लोगों को यह कहानी कुछ खास रास नहीं आई। शाहिद कपूर और कृति सेनन अभिनीत रोबोट और इंसान के प्यार के इर्द बुनी गई इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 18 दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 74.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने 19वें दिन (मंगलवार) को 75 लाख रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 75.40 करोड़ रुपये हो गया है। 

Charles Dierkop Death: 'द स्टिंग' स्टार चार्ल्स डियरकोप का निधन, 87 की उम्र में यह बीमारी बनी मौत का कारण

विज्ञापन
Tuesday Box Office Report Artical 370 Crakk Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya fighter latest collection earning
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

'फाइटर'

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'फाइटर' 25 जनवरी को रिलीज हुई और अब तक सिनेमाघरों में लगी हुई है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस एरियल एक्शन फिल्म ने 33 दिन में 211.30 करोड़ रुपये की कमाई की और 34वें दिन 20 लाख रुपये का कारोबार किया। इस तरह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'फाइटर' का अब तक का कुल कलेक्शन 211.50 करोड़ रुपये हो गया है।

Aamir Khan: 'सितारे जमीन पर' से दमदार वापसी करने को तैयार आमिर, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर की पुष्टि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed