फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tuesday Box Office Report: 'विक्रम' ने 'मेजर' और 'सम्राट पृथ्वीराज' को पछाड़ा, ऐसा रहा 'भूल भुलैया 2' का हाल

Wed, 08 Jun 2022 05:32 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 08 Jun 2022 05:32 PM IST
विज्ञापन
Tuesday Box Office Report bhool bhulaiya 2 vikram major and samrat prithviraj collection 
भूल भुलैया 2, विक्रम, मेजर - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में काफी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' की आंधी के बाद भूल भुलैया 2 ऐसी फिल्म है जो इस समय बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। भूल भुलैया 2 के आगे डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की ऐतिहासिक फिल्म सम्राट पृथ्वीराज भी नहीं टिक सकी। वहीं पिछले कुछ समय से दर्शकों का साउथ की फिल्मों के लेकर भी क्रेज बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज के आगे विक्रम ठीक-ठाक कमाई कर रही है। वहीं मेजर भी तमिल में अच्छी कमाई कर रही है, लेकिन हिंदी में कुछ असर देखने को नहीं मिल रहा है। आज इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि मंगलवार को कौन सी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा।


 
Tuesday Box Office Report bhool bhulaiya 2 vikram major and samrat prithviraj collection 
भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

भूल भुलैया 2
20 मई 2022 को रिलीज हुई कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रिलीज होने के पिछले 18 दिनों में इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 157.07 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के 19वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से इस फिल्म ने 2.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 159.77 करोड़ रुपये हो गया है। 

Tuesday Box Office Report bhool bhulaiya 2 vikram major and samrat prithviraj collection 
विक्रम फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम
कमल हासन की विक्रम पांचवें दिन भी अपनी रफ्तार में है। ये फिल्म पहले ही वर्ल्डवाइड में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब इसके 200 करोड़ में शामिल होने का इंतजार है। फिल्म के पांचवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो मंगलवार के मुकाबले फिल्म के कारोबार में गिरावट दर्ज की गई है। पांचवें दिन इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 12.80 करोड़ का कारोबार किया है। कुल मिलाकर इस फिल्म का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 123.25 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tuesday Box Office Report bhool bhulaiya 2 vikram major and samrat prithviraj collection 
मेजर पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

मेजर
शशि किरण टिक्का द्वारा निर्देशित फिल्म मेजर 3 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वीकेंड तक तो इस फिल्म ने बढ़िया कमाई की, लेकिन अब इसका आंकड़ा गिरता जा रहा है। मंगलवार के सोमवार के मुकाबले मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। रिलीज के पांचवें दिन इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 2.50 करोड़ का कारोबार किया। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 27.55 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
Tuesday Box Office Report bhool bhulaiya 2 vikram major and samrat prithviraj collection 
'सम्राट पृथ्वीराज' - फोटो : सोशल मीडिया

सम्राट पृथ्वीराज
अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज वीकेंड तक को ठीक-ठाक कमाई कर रही थी, उसके बाद इस फिल्म की कारोबार में भारी गिरावट देखने को मिली। हालांकि ओपनिंग डे से ही मेकर्स को फिल्म की बंपर कमाई की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा न हो सका। हालात ये हो गए हैं इस फिल्म के लिए सिनेमाघरों में दर्शक नहीं होने की वजह से इसके कई शो कैंसिल किए जा रहे हैं। फिल्म की कमाई की बात करें तो पांचवें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.40 करोड़ रुपये की कमाई की है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कुल कारोबार 48.80 करोड़ रुपये हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed