फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tuesday Box Office Report: '777 चार्ली' की धुआंधार कमाई जारी, ‘भूल भुलैया 2’ और 'विक्रम' का ऐसा रहा हाल

Wed, 15 Jun 2022 09:44 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 15 Jun 2022 09:44 AM IST
विज्ञापन
Tuesday box office collection day 5 jurassic world dominion 777 charlie janhit mein jaari vikram bhool bhulaiyaa 2 major
जनहित में जारी, 777 चार्ली, जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन - फोटो : सोशल मीडिया

इस समय बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्में 777 चार्ली, जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन और जनहित में जारी अपना जादू दिखा रही हैं। जिनमें से कन्नड़ फिल्म 777 चार्ली तो लोगों को खूब पसंद आ रही है, वहीं डायनासोर्स ने भी खूब धमाल मचाया है। लेकिन जनहित में जारी पहले ही दिन से दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। बता दें कि ओपनिंग डे पर ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई थी। वहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 का जलवा अभी भी कायम है। बात करें कमल हासन की विक्रम और आदिवि शेष की मेजर की तो विक्रम को दक्षिण में खूब पसंद किया जा रहा है, वहीं मेजर भी औसत कमाई कर रही है। आज इस रिपोर्ट में हम आपको इन सभी फिल्मों की कमाई के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Tuesday box office collection day 5 jurassic world dominion 777 charlie janhit mein jaari vikram bhool bhulaiyaa 2 major
चार्ली 777 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

777 चार्ली 
इस फिल्म को कन्नड़ के अलावा अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। ये फिल्म इंसान और कुत्ते की कहानी पर आधारित है। साउथ के अलावा 777 चार्ली हिंदी पट्टी में भी खूब पसंद की जा रही है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पिछले चार दिनों में इस फिल्म ने देश में 28.7 करोड़ की कमाई की है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से पांचवें दिन इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ का कारोबार किया है। इस फिल्म का अब तक का कलेक्शन 32.7 करोड़ रुपये हो चुका है।

Tuesday box office collection day 5 jurassic world dominion 777 charlie janhit mein jaari vikram bhool bhulaiyaa 2 major
जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन
बॉक्स ऑफिस पर डायनासोर्स खूब धमाल मचा रहे हैं। वर्ल्ड वाइड ये फिल्म अब तक तीन हजार करोड़  रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। गुरुवार की रात रिलीज हुई इस फिल्म ने देश में चार दिन के अंदर 39.49 करोड़ रुपये अपनी झोली में झटके। पांचवें  दिन की बात करें तो बीते मंगलवार को इस फिल्म ने देश भर में 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 42.49 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tuesday box office collection day 5 jurassic world dominion 777 charlie janhit mein jaari vikram bhool bhulaiyaa 2 major
जनहित में जारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जनहित में जारी
नुसरत  भरूचा की फिल्म जनहित में जारी दर्शकों के दिलों में खास जगह नहीं बना पा रही है। भले ही फिल्म की कहानी बढ़िया है, लेकिन फिर भी दर्शक जनहित में जारी को कम पसंद कर रहे हैं। पिछले चार दिनों की अपेक्षा पांचवें दिन फिल्म की कमाई में फिर गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को इस फिल्म ने अपनी झोली में सिर्फ 29 लाख रुपये समेटे हैं। इस फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 2.79 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
Tuesday box office collection day 5 jurassic world dominion 777 charlie janhit mein jaari vikram bhool bhulaiyaa 2 major
भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

भूल भुलैया 2
पिछले 25 दिनों से अभी भी भूल भुलैया 2 का जलवा दर्शकों के बीच बरकरार है। लोगों को ये फिल्म खूब पसंद आ रही है। पिछले दिनों में इस फिल्म ने देश में अब तक कुल 172.47 करोड़ की कमाई की है। फिल्म के 26वें दिन की कमाई की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से मंगलवार को भूल भुलैया 2 ने  1.25 करोड़ का बिजनेस किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed