फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tuesday Fitness: कुछ इस तरह खुद को फिट रखते हैं बर्थडे बॉय कार्तिक, जानिए एक्टर का वर्कआउट और डाइट प्लान

Tue, 22 Nov 2022 10:01 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 22 Nov 2022 10:01 AM IST
विज्ञापन
Tuesday Fitness Kartik Aaryan Birthday Know fitness secret workout and diet plan of actor
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

एक मोनोलॉग से लोकप्रियता हासिल करने से लेकर रूह बाबा बन लोगों को हंसी का डोज देने तक, कार्तिक आर्यन ने अपने अंदाज से लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। कार्तिक न सिर्फ अपनी अदाकारी बल्कि फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। अभिनेता बी टाउन के फिट अभिनेताओं में से एक हैं। वहीं, आज कार्तिक अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए ट्यूसडे फिटनेस में हम आपको आज अभिनेता का फिटनेस रूटीन और डाइट प्लान बताते हैं, जिसे फॉलो कर आप भी खुद को फिट रख सकते हैं।

Tuesday Fitness Kartik Aaryan Birthday Know fitness secret workout and diet plan of actor
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

यह डाइट फॉलो करते हैं अभिनेता
कार्तिक आर्यन खुद को फिट रखने के लिए अपनी डाइट का खास ख्याल रखते हैं। वह बैलेंस्ड डाइट लेते हैं और सुबह की शुरुआत खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू लेकर करते हैं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है। कार्तिक वेजिटेरियन हैं, तो ऐसे में वह प्रोटीन रिच फूड खाते हैं। इसके अलावा वह हर दो घंटे में कुछ-कुछ खाते हैं और चाय-कॉफी न पीकर ग्रीन टी पीना पसंद करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार जब कार्तिक किसी डाइट पर नहीं होते तो वह किसी भी आटे की रोटी खा लेते हैं, लेकिन डाइट फॉलो करने के समय वह गेहूं से दूरी बना लेते हैं।

Govinda Naam Mera: कियारा-विक्की की केमिस्ट्री पर आया कटरीना और सिद्धार्थ का रिएक्शन, कहा- मैं इस फिल्म को...
 

Tuesday Fitness Kartik Aaryan Birthday Know fitness secret workout and diet plan of actor
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

यह है वर्कआउट रूटीन
कार्तिक आर्यन वर्कआउट के दौरान अपनी पूरी बॉडी पर फोकस रखते हैं। वह 20-25 मिनट का कार्डियो करते हैं, जिसमें वह आमतौर पर साइकिल चलाना, दौड़ना या जॉगिंग करते हैं। शोल्डर के लिए वह पावर प्ले ट्रेनिंग एक्सरसाइज, 200 पुशअप्स, वेट ट्रेनिंग करते हैं। इसके अलावा वह अपने ट्रेनर के अनुसार रूटीन फॉलो करते हैं। उनका वर्कआउट शेड्यूल काम के शेड्यूल पर निर्भर करता है। लेकिन बिजी रहने के बाद भी वह एक्सरसाइज के प्रति लापरवाही नहीं बरतते।

Kartik Aaryan: एक कमरे में 12 लोगों के साथ रहते थे कार्तिक, तंगहाली में टिकट खरीदने तक के नहीं थे पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
Tuesday Fitness Kartik Aaryan Birthday Know fitness secret workout and diet plan of actor
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

छह महीने में बनाए सिक्स पैक्स एब्स
कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने अपने ट्रेनर की मदद से छह महीने में सिक्स पैक्स एब्स बनाए थे। अभिनेता ने बताया था कि फिट रहने के लिए उन्होंने दो एक्सरसाइज पर फोकस किया था। वह 200 पुशअप्स और 500 जंप रोप करते थे। कड़ी मेहनत के बाद कार्तिक अपने एब्स बनाने में कामयाब रहे, जिसका श्रेय उन्होंने अपने ट्रेनर को दिया था।

The Black Tiger: रवींद्र कौशिक क्यों बने नबी अहमद शाकिर, बड़े परदे के लिए नए सिरे से बनेगी असली टाइगर की कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed