{"_id":"66459f4d28a1b966630087de","slug":"tumour-discovered-in-rakhi-sawant-uterus-former-husband-ritesh-reveals-on-actress-hospitalisation-2024-05-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakhi Sawant Health: राखी के पेट में पाया गया ट्यूमर, पूर्व पति रितेश का खुलासा, डॉक्टर्स को कैंसर की आशंका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rakhi Sawant Health: राखी के पेट में पाया गया ट्यूमर, पूर्व पति रितेश का खुलासा, डॉक्टर्स को कैंसर की आशंका
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन यानी कि राखी सावंत को हाल ही में, मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर थी कि राखी 'गंभीर हृदय समस्या' से ग्रसित हैं, लेकिन अब उनकी बीमारी का पता चल गया है। अब राखी सावंत के पूर्व पति रितेश सिंह ने खुलासा किया है कि उनके गर्भाशय में ट्यूमर है। आइए जानते हैं कि रितेश सिंह ने और क्या कहा है।
2 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी को 14 मई को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई अभिनेत्री की कई तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुई थीं। पहले खबर थी कि राखी को 'दिल की बीमारी' हो गई है। हालांकि, अब रितेश ने मीडिया को जानकारी दी है कि डॉक्टरों को राखी के गर्भाशय में ट्यूमर मिला है और डॉक्टरों को संदेह है कि यह कैंसर हो सकता है।
3 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
रितेश ने एक इंटरव्यू में बताया कि पेट और सीने में दर्द की शिकायत के बाद राखी को अस्पताल ले जाया गया। उनके कई टेस्ट हुए और नतीजों का इंतजार है। उन्होंने कहा, "डॉक्टरों ने सर्जरी का सुझाव दिया है, लेकिन वे पहले यह जांचना चाहते हैं कि यह कैंसर है या नहीं। रितेश ने राखी के स्वास्थ्य अपडेट को साझा किया और कहा कि उनकी हालत गंभीर है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
रितेश ने राखी को सपोर्ट करते हुए कहा, "राखी ने अपनी एक ऐसी छवि बना ली है ,जिसके कारण लोगों को हमेशा लगता है कि वह मजाक कर रही है। लेकिन यह कोई मजाक नहीं है। लोग उसे ड्रामा क्वीन कहते हैं, लेकिन इस बार यह गंभीर है। वह अस्पताल में गंभीर है।"
विज्ञापन
5 of 5
राखी सावंत, राकेश सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने सभी से राखी के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, राखी के भाई राकेश ने आगे आदिल पर निशाना साधते हुए कहा, "आदिल खान दुर्रानी, जिसके पास एक रुपया नहीं था, वो अभी राखी का पैसा खा के बैठा है। उसने राखी के सारे करीबियों से दोस्ती कर के उन्हें राखी के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है। वो भागी-भागी फिर रही है। सब उसके पीछे पड़े हुए हैं।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।