फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tunisha Sharma Death: तुनिशा पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बना रहा था शीजान? अभिनेत्री की मां ने लगाए गंभीर आरोप

Fri, 30 Dec 2022 12:15 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 30 Dec 2022 12:15 PM IST
विज्ञापन
Tunisha Sharma Death Case Ali Baba Dastaan E Kabul Actress mother claims sheezan wanted her to accept islam
अपनी मां के साथ तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनी सब पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' की मुख्य अभिनेत्री तुनिशा शर्मा के आत्महत्या का केस दिन-ब-दिन और गरमाता जा रहा है। तुनिशा की मां जहां पहले ही अभिनेत्री के को-स्टार और कथित एक्स बॉयफ्रेंड शीजन खान के ऊपर उकसाने का आरोप लगा चुकी हैं, वहीं अब वनिता शर्मा ने अभिनेता के ऊपर एक नया आरोप लगाया है। दरअसल, वनिता शर्मा ने दावा किया है कि यह हत्या का केस हो सकता है और यह किसी और ने नहीं बल्कि शीजान ने किया है। इसके पीछे भी अभिनेत्री की मां ने एक चौंकाने वाली वजह का खुलासा किया है। इसके साथ ही रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिनमें बताया जा रहा है कि शीजान खान की पुलिस रिमांड एक दिन और बढ़ा दी गई है।

Tunisha Sharma Death Case Ali Baba Dastaan E Kabul Actress mother claims sheezan wanted her to accept islam
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : Social media

इस्लाम कबूलने के लिए डालता था दबाव 
हाल ही में तुनिशा शर्मा की मां वनिता शर्मा ने बेटी के अंतिम संस्कार के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिनेत्री की मां ने जहां एक तरफ मीडिया को इस कठिन समय में उनका साथ देने के लिए धन्यवाद कहा, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने एक बार फिर तुनिशा केस में नामजद आरोपी शीजान पर नए आरोप लगाए हैं। तुनिशा की मां वनिता ने कहा कि मैं तुनिशा के दोस्तों और मीडिया का धन्यवाद देना चाहती हूं। हम चाहते हैं कि जब तक तुनिशा को इंसाफ नहीं मिल जाता यह साथ ऐसे ही बना रहे। यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का केस हो सकता है क्योंकि वह उसे कमरे से बाहर तो ले गया, लेकिन एंबुलेंस नहीं बुलाई। शीजान खान तुनिशा पर इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव डाल रहा था। वह चाहता था कि तुनिशा अपना धर्म बदल ले और उसे हिजाब भी पहनने के लिए मजबूर कर रहा था। इतना ही नहीं इससे पहले वनिता शर्मा आरोप लगा चुकी हैं कि शीजान, तुनिशा को उर्दू भी पढ़ाता था। 
Mili on OTT: अब ओटीटी पर 'मिली' की दस्तक, जान्हवी और Netflix ने अनोखे अंदाज में दी जानकारी 

Tunisha Sharma Death Case Ali Baba Dastaan E Kabul Actress mother claims sheezan wanted her to accept islam
तुनिशा शर्मा और उनकी मां - फोटो : सोशल मीडिया

जब शीजान ने उठाया तुनिशा पर हाथ
इसके साथ ही तुनिशा की मां ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शीजान पर शारीरिक हिंसा का भी आरोप लगाया है। वनिता शर्मा का कहना है कि शीजान ने एक दिन तुनिशा को थप्पड़ मारा था। यह तब हुआ था जब तुनिशा ने उसके मोबाइल में एक और लड़की की चैट देखी थी और उससे इस बारे में पूछा था। अभिनेत्री की मां की यह बात शारीरिक हिंसा के साथ ही शीजान के और लड़कियों के साथ संबंध रखने की तरफ भी इशारा कर रही है। 
Samantha Ruth Prabhu: 'हम जो कर सकते हैं उसे नियंत्रित करें', सामंथा ने नए साल से पहले लिखा स्ट्रॉन्ग नोट 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tunisha Sharma Death Case Ali Baba Dastaan E Kabul Actress mother claims sheezan wanted her to accept islam
तुनिशा शर्मा केस - फोटो : social media

पुलिस कस्टडी में शीजान
आपको बता दें, तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर को अपने शो के सेट पर ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। अभिनेत्री ने फांसी अपने को-स्टार शीजान खान के मेकअप रूम में लगाई थी, जिसके बाद उनकी मां ने अभिनेता पर आरोप लगाया था कि उन्होंने ही तुनिशा को आत्महत्या करने के लिए उकसाया है। तुनिशा के सुसाइड करने की वजह शीजान संग उनके ब्रेकअप को माना जा रहा है। शीजान ने तुनिशा को छोड़ दिया था। इस बात से दुखी होकर तुनिशा ने मौत को गले लगाया। शीजान पुलिस कस्टडी में हैं और अभिनेता ने तुनिशा संग रिश्ते में होने की बात कबूली है। पुलिस लगातार अभिनेता से सख्ती से पूछताछ कर रही है।  
Mika Singh: मीका ने भी एंटीलिया में किया अनंत-राधिका का स्वागत, 10 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए मिले इतने करोड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed