सब्सक्राइब करें

19 साल पहले तुषार कपूर ने किया था बॉलीवुड डेब्यू, करीना कपूर से कहा था- 'मुझे कुछ कहना है'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 27 May 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
Tusshar Kapoor celebrate 19 years of his debut film Mujhe Kucch Kehna Hai with Kareena Kapoor
फिल्म- मुझे कुछ कहना है - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता तुषार कपूर उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। तुषार कपूर ने फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' से बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा था। उनके साथ इस फिल्म में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर मुख्य भूमिका में थीं। आज फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' को रिलीज हुए 19 साल हो गए हैं। 

Trending Videos
Tusshar Kapoor celebrate 19 years of his debut film Mujhe Kucch Kehna Hai with Kareena Kapoor
फिल्म- मुझे कुछ कहना है - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी डेब्यू फिल्म के 19 साल पूरे होने पर तुषार कपूर ने सोशल मीडिया पर बेहद खास पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' का पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में तुषार कपूर के अलावा करीना कपूर और उनके फिल्म से जुड़े अलग-अलग लुक नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को साझा करते हुए अभिनेता ने पोस्ट में फैंस का शुक्रिया अदा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tusshar Kapoor celebrate 19 years of his debut film Mujhe Kucch Kehna Hai with Kareena Kapoor
तुषार कपूर, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

तुषार कपूर ने पोस्टर के कैप्शन में लिखा, '19 साल साल हो गए, उस दिन ने कई लोगों के लिए सब कुछ बदल दिया! आप सभी को, मैं इतना ही कह सकता हूं कि उतार-चढ़ाव भरे सफर मे मेरा साथ देने के लिए आप सबका धन्यवाद! इस फिल्म से जुड़ी पूरी टीम के लिए और भी आभार!' सोशल मीडिया पर तुषार कपूर का यह पोस्ट फैंस पसंद कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

19 yrs since the day that changed everything for so many people! To all of you, all I can say is thank you 🙏 for staying with me through thick and thin! Even more gratitude for the entire team associated with this film! #19yrsofMujheKucchKehnaHai @satishkaushik2178 @bhagnani_vashu @kareenakapoorkhan @anumalikmusic @sameeranjaanofficial @daliptahil @rinkston @shabskofficial @johnylal

A post shared by Tusshar (@tusshark89) on

Tusshar Kapoor celebrate 19 years of his debut film Mujhe Kucch Kehna Hai with Kareena Kapoor
तुषार कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' की तो यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म से जहां तुषार कपूर ने डेब्यू किया था, वहीं अभिनेत्री करीना कपूर की यह दूसरी फिल्म थी। फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' में तुषार कपूर और करीना कपूर के अलावा अमरीश पुरी, दलीप ताहिल, रिंकी खन्ना और आलोक नाथ जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 

विज्ञापन
Tusshar Kapoor celebrate 19 years of his debut film Mujhe Kucch Kehna Hai with Kareena Kapoor
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' का निर्देशन सतीश कौशिक ने किया था जबकि वाशु भगनानी ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। 'मुझे कुछ कहना है' साल 2001 में आई थी। इस फिल्म में तुषार कपूर- करीना कपूर की जोड़ी और अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के संगीत ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

पढ़ें: घरेलू उड़ान शुरू होते ही सितारों ने किया हवाई सफर, यह अभिनेता छह महीने बाद पहुंचा अपने घर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed